राष्ट्र को समर्पित मदन जी का जीवन समाज के लिए प्रेरणादायी : सीएम धामी


-पूर्व सह सरकार्यवाह मदनदास देवी को श्रद्धाजंलि देने पहुँचे सीएम


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को भीमगोडा स्थित कृष्ण कृपा आश्रम में आयोजित श्रद्धाजंलि सभा मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सह सरकार्यवाह मदन दास देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मदन दास देवी जी के निधन से समाज की अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि उनका पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित रहा तथा वे निरन्तर राष्ट्र के निर्माण में सन्नद्ध रहे, जो हमारे लिये प्रेरणा का स्रोत है।


श्रद्धाजंलि सभा को सम्बोधित करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज ने कहा कि संघ में जीवन पर्यन्त राष्ट्र सेवा करने वाले ऐसे ही महापुरुषों की बड़ी श्रंखला है। संघ की माला से एक मोती आज छूट गया, यह देश व समाज के लिए बड़ी क्षति है। भाजपा राजधानी कार्यालय प्रमुख महेंद्र पांडेय ने आजीवन संघ प्रचारक रहे मदनदास देवी की संघ जीवन यात्रा पर प्रकाश डाला। एबीवीपी राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री प्रफुल आकांत ने बताया कि स्वर्गीय देवी जी बड़े ही सहजभाव से संघ कार्यकर्ताओ से मेल मिलाप व उनकी चिंता किया करते थे। जिससे छोटे से छोटे कार्यकर्ता को भी अपनापन महसूस होता था। संघ के प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेन्द्र ने देवी जी के सानिध्य में बीते समय को याद करते हुए कि एक बार मदन जी ने कहा था कि जो बात आप सुन रहे है उसे पचाने की शक्ति होनी चाहिए।


श्रद्धाजंलि देने वालों में महानिर्वाणि अखाड़े के सचिव महंत रविन्द्र पुरी, महंत रूपेंद्र प्रकाश,महंत राम मुनि,महंत जसविंद्र शास्त्री, महंत विष्णुदास, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दिल्ली प्रान्त सह कार्यवाह अनिल गुप्ता,प्रान्त व्यवसायी सुनील जी, कार्यकरिणी सदस्य दयानन्द जी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान, अधिवक्ता परिषद से श्रीहरि बोरिकर,पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री एवीबीपी उमेश दत्त शर्मा, मदनदास जी के सहायक अमोल जी, केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज,डॉ. धन सिंह रावत व प्रेमचन्द्र अग्रवाल,क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदम सिंह, प्रदेश कार्यवाह दिनेश सेमवाल, प्रान्त प्रचारक डॉ. शैलेन्द्र,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट,प्रदेश संगठन मंत्री अजय कुमार, महामंत्री सुरेश जोशी,पूर्व क्षेत्र संगठन मंत्री रमेश गाड़िया, प्रान्त संगठन मंत्री विक्रम जी,अध्यक्ष डॉ ममता सिंह,मंत्री रितांशु कंडारी,पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन पन्त,विधायक प्रदीप बत्रा,मदन कौशिक,ऋषिकेश मेयर अनिता ममगाई,पूर्व मेयर हरिद्वार मनोज गर्ग, भाजयुमो नेता रोहन सहगल, नगर सञ्चालक डॉ. यतींद्र नागयन,विकास तिवारी आदि मुख्य थे।
कार्यक्रम का संचालन जिला संघ सञ्चालक कुँवर रोहिताश्व ने किया।
——————————-

वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड पर स्वर्गीय मदन दास देवी की अस्थियां गंगा में विसर्जित

हरिद्वार।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सह सरकार्यवाह स्वर्गीय मदन दास देवी की अस्थियां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच
हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड पर गंगा में विसर्जित कर दी गई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री आशीष चौहान ने इसके नियमित समस्त कर्मकांड किया। अस्थि विसर्जन के दौरान हरकी पैड़ी प्रबंध कार्यकारिणी संस्था श्रीगंगा सभा की ओर से अध्यक्ष नितिन गौतम, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, सिद्धार्थ चक्रपाणि, उज्ज्वल पंडित,अनमोल आदि तीर्थ पुरोहित प्रमुख रूप से उपस्थित थे। उनके अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दिल्ली प्रान्त सह कार्यवाह अनिल गुप्ता, जिला संघ सचालक कुंवर रोहिताश्व, प्रान्त व्यवसायी सुनील, कार्यकरिणी सदस्य दयानन्द, राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान, अधिवक्ता परिषद से श्रीहरि बोरिकर, पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री एवीबीपी उमेश दत्त शर्मा, मदनदास देवी के सहायक अमोल, क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदम सिंह, प्रदेश कार्यवाह दिनेश सेमवाल, प्रान्त प्रचारक डा. शैलेन्द्र, प्रदेश संगठन मंत्री अजय कुमार, महामंत्री सुरेश जोशी,विभाग प्रचारक चिरंजीवी जी, पूर्व क्षेत्र संगठन मंत्री रमेश गाड़िया, प्रान्त संगठन मंत्री विक्रम, डा. ममता सिंह, मंत्री रितांशु कंडारी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन पन्त, भाजयुमो नेता रोहन सहगल, नगर संचालक डा. यतींद्र नागयन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी आदि मुख्य थे।

  • Related Posts

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर रामानंद इंस्टीट्यूट में आयोजन, रक्तदान शिविर में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा हरिद्वार। दवाओं के अनावश्यक और गलत इस्तेमाल से बढ़ती एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) की समस्या…

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा- सनातन के प्रथम प्रहरी हैं प्रधानमंत्री मोदी हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को धर्मनगरी हरिद्वार में संत समाज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 14 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 20 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 24 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 22 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 21 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 26 views