haridwar news लक्सर और खनपुर में बाढ़ प्रभावितों से टैक्स नहीं वसूलेगी जिला पंचायत,बोर्ड बैठक में 13 करोड़ का बजट सदस्यों की सहमति से हुआ पास

 

haridwar news जिला पंचायत अध्यक्ष चौ. किरण उर्फ राजेंद्र सिंह ने कहा कि लक्सर और खनपुर में बाढ़ प्रभावित लोगों, मजबूर और लाचारों से जिला पंचायत टैक्स नहीं वसूला जाएगा। क्षेत्र में लोगों की जरूरत के अनुसार सहायता की जाएगी। क्षेत्र में टूटी सड़कों, नालियों और क्षतिग्रस्त पुलिया को दुरुस्त किया जाएगा। मच्छर और मक्खी से बचाव के लिए युद्ध स्तर पर दवाइयों का छिड़काव किया जाएगा। यह बातें जिला पंचायत अध्यक्ष में बोर्ड बैठक के बाद पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहीं।
शनिवार को जिला पंचायत सभागार में बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। बोर्ड बैठक में 13 करोड़ का बजट सदस्यों की सहमति से पास हुआ। बैठक के दौरान 23 मार्च को आयोजित बोर्ड बैठक की कार्रवाई की पुष्टि पर विचार किया गया। साथ ही विभिन्न लंबित बिलों के भुगतान और विभिन्न मदों से प्राप्त धनराशि से विकास योजना के चयन पर विचार हुआ।वहीं बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष की अनुमति पर अन्य मुद्दों पर भी विचार किया गया।
बैठक में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चौ. राजेंद्र सिंह के प्रश्न पर अपर मुख्य अधिकारी ने बताया कि प्रशासक कार्यकाल में 20 करोड़ के विकास कार्यों का भुगतान किया गया। शपथ ग्रहण के दौरान बोर्ड के पास 53 करोड रूपये थे। पूर्व अध्यक्ष ने अपर मुख्य अधिकारी से सदस्यों को आवंटित धनराशि की सूची मुहैया कराने को कहा। साथ ही उन्होंने बोर्ड गठन के समय जिला पंचायत के पास उपलब्ध बजट के बारे में भी जानकारी ली। विकास योजनाओं के लिए अब तक कितना पैसा आया है। इस पर भी जानकारी मांगी गई।
साथ ही बैठक में भगवानपुर की जिला पंचायत मार्केट की दुकानें एनएच विस्तारीकरण के कारण क्षतिग्रस्त होने का मामला भी सदन में आया। सदस्य अंशुल ने प्रस्ताव रखा कि द्वितीय तल की दुकानों की राशि प्रथम तल की दुकानों की राशि से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस पर अपर मुख्य अधिकारी ने जिला पंचायत को आर्थिक क्षति न हो इसके लिए कमेटी गठित करने की जानकारी दी। इस पर जिला पंचायत सदस्य चौ. राजेंद्र सिंह ने आपत्ति जताते हुए कहा कि 40 साल से जिला पंचायत ने दुकानों का रेट तय किया हुआ है। उसमें शासन से अनुमति का कोई औचित्य नहीं है। दुकानों के लाभार्थियों का अनावश्यक उत्पीड़न न करें। किराया तय करने का अधिकार बोर्ड के पास है।
haridwar news बैठक के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा की सरकार के एजेंडे अंत्योदय पर जिला पंचायत कार्य कर रहा है। इसमें गांव, गली और मोहल्ले का विकास किया जा रहा है। जिला पंचायत की आय बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है। जिला पंचायत को दुकानों से, बाजारों से और जिला पंचायत क्षेत्र से टैक्स प्राप्त होता है। अपर मुख्य अधिकारी ने बताया की बैठक में जो प्रस्ताव आए है उन्हें पास किया गया है। बैठक में पिछली बैठक की कार्रवाई की पुष्टि की गई है। आगे के विकास कार्यों की कार्ययोजना ली गई है। बैठक में भगवानपुर विधायक ममता राकेश, लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान, सहित जिला पंचायत सदस्य और अधिकारी मौजूद रहे।
  • Related Posts

    पूज्य माता हासी देवी के 200वें जन्मोत्सव पर जारी हुआ स्मारक डाक टिकट

    पहले 200 रुपये का स्मारक सिक्का, अब डाक टिकट से भारत सरकार ने दी संत परंपरा को राष्ट्रीय श्रद्धांजलि हरिद्वार। पूज्य माता हासी देवी जी के 200वें जन्मोत्सव वर्ष के…

    स्मार्ट मीटर का विरोध करने वाले व्यापारी पर मुकदमे से व्यापारियों में रोष

    यूपीसीएल पर भड़के जिलाध्यक्ष संजीव नैय्यर, बोले- जबरन मीटर लगाए तो हाईकोर्ट तक जाएंगे हरिद्वार। शिवालिक क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध करने वाले एक व्यापारी पर यूपीसीएल की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पूज्य माता हासी देवी के 200वें जन्मोत्सव पर जारी हुआ स्मारक डाक टिकट

    • By Admin
    • July 11, 2026
    • 5 views

    स्मार्ट मीटर का विरोध करने वाले व्यापारी पर मुकदमे से व्यापारियों में रोष

    • By Admin
    • July 11, 2026
    • 6 views

    श्रवणनाथ बाजार व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, व्यापारियों ने जताया एकजुटता का संकल्प

    • By Admin
    • July 10, 2026
    • 8 views

    निर्मोही अखाड़े का मौजूदा अखाड़ा परिषद को समर्थन

    • By Admin
    • July 7, 2026
    • 7 views

    एसएमजेएन कॉलेज में प्रवेश शुरू, बीकॉम की कटऑफ 76 प्रतिशत

    • By Admin
    • July 7, 2026
    • 11 views

    देश-प्रदेश की खुशहाली के लिए हरकी पैड़ी सुभाष घाट पर हुआ सुंदरकांड पाठ

    • By Admin
    • July 7, 2026
    • 9 views