जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक कर दिए दिशा निर्देश 

हरिद्वार 20 सितम्बर, 2024ः राजस्व के मुकदमों तथा जन समस्याओं को कुशल कार्य प्रणाली से प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करना सुनिश्चित करें। यह निर्देश जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक लेते हुए जिला कार्यालय सभागार में दिये।

उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यालय में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को पूरे धैर्य व शालीनता से सुनकर उनका सरलीकरण, समाधान के साथ निस्तारित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई हेतु जनता को अतिरिक्त समय भी दिया जाये ताकि जनता को कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने न पड़े। *उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि हर समस्या का समाधान है, समस्या का समाधान नियम व कानून के अन्तर्गत रास्ता निकालते हुए किया जाये।*

उन्होंन राजस्व वादों की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि सभी उप जिलाधिकारी तथा तहसीलदार कोर्ट वर्क को भी प्राथमिकता में शामिल करें तथा एक वर्ष से अधिक समय से लम्बित वादो को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करना सुनिश्चित करें। *उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि किसी भी कैस में अनावश्यक तारीख पर तारीख न दी जाये तथा सभी मुकदमों में लम्बी तारीख के स्थान पर छोटी तारीखें दी जाये ताकि मुकदमों का निस्तारण तेजी से किया जा सके। *उन्होंने यह भी स्पष्ट निर्देश दिये कि माह में दायर वादो की अपेक्षा निस्तारित वादो की संख्या अधिक हो।*

उन्होंने राजस्व वसूली की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि राजस्व वसूली कार्यों में तेजी लाकर नियमानुसार वसूली की जाये तथा बड़े देयकों की वसूली हेतु उप जिलाधिकारी स्वयं भी कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होंने वाहन दुर्घटानाओं आदि से सम्बन्धित मजिस्ट्रियल जांचे शीघ्रता से पूरी करने के निर्देश सम्बन्धित क्षेत्रों के उप जिलाधिकारियों को दिये।

*उन्होंने विरासत के मामलों की समीक्षा के दौरान स्पष्ट निर्देश दिये कि अविवादित विरासत के मामलों में दाखिल-खारिज में विलम्ब नहीं होना चाहिए, अनावश्यक विलम्ब करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।* उन्होंने विभिन्न आयोगों से सम्बन्धित रिपोर्ट समय से भेजने तथा माननीय न्यायालयों से सम्बन्धित मुकदमों में काउण्टर, शपथपत्र आदि दाखिल कराने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।

बैठक में संयुक्त मजिस्ट्रेट आशीष मिश्रा, अपर जिलाधिकारी पीएल शाह, दीपेन्द्र सिंह नेगी, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, एमएनए जितेन्द्र कुमार, उप जिलाधिकारी लक्ष्मीराज चौहान, युक्ता मिश्रा, गौपाल सिंह चौहान सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    भोपाल सिंह अध्यक्ष और धर्मपाल सिंह ठेकेदार महामंत्री निर्वाचित, शांतिपूर्ण सम्पन्न हुए चुनाव 

    कड़ी सुरक्षा के बीच अखिल भारतीय सैन समाज धर्मशाला ट्रस्ट समिति के त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न। हरिद्वार, 15 मार्च। नया हरिद्वार कॉलोनी स्थित सैन समाज धर्मशाला में अखिल भारतीय सैन समाज…

    एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज की एनएसएस इकाई ने बस्तियों में चलाया जन-जागरूकता अभियान

    हरिद्वार 14 मार्च एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन का आगाज़ योग और समाज सेवा के संकल्प के साथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल सिंह अध्यक्ष और धर्मपाल सिंह ठेकेदार महामंत्री निर्वाचित, शांतिपूर्ण सम्पन्न हुए चुनाव 

    • By Admin
    • March 15, 2026
    • 3 views

    एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज की एनएसएस इकाई ने बस्तियों में चलाया जन-जागरूकता अभियान

    • By Admin
    • March 14, 2026
    • 3 views

    प्रयोगात्मक ज्ञान हर छात्र के लिए अनिवार्य – श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • March 14, 2026
    • 5 views

    श्रवण नाथ बाजार व्यापार मंडल के चुनाव संपन्न, मनोज खुराना निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

    • By Admin
    • March 13, 2026
    • 4 views

    एस.एम.जे.एन. पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ

    • By Admin
    • March 13, 2026
    • 7 views

    कुम्भ-2027 को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 5 views