Haridwar News पुलिस के क्विक रिएक्शन के चलते करोड़ो की नगदी और ज्वैलरी चोरी की वारदात हुई थी नाकाम

 

*बैंक में नकबजनी प्रकरण में हरिद्वार पुलिस का बड़ा खुलासा, कड़ी मेहनत आयी नजर*

*दबोचे गए 04 आरोपितों में सुरक्षाकर्मी, चौकीदार व जिलाबदर अभियुक्त भी हैं शामिल*

*सुरक्षा के लिए जिम्मेदार सिक्योरिटी गार्ड और चौकीदार ने ही रचा बड़ी वारदात का षड़यंत्र*

*रोहालकी किशनपुर स्थित ओवरसीज बैंक शाखा की है घटना, प्रबंधक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज*

*बैंक के बगल में रह रहा चौकीदार बना मास्टरमाइंड, वारदात की योजना बनाने से पहले की थी रैकी*

*देर रात मिली सूचना पर मौके पर पुलिस की आहट भांप उलटे पैर मौके से भागे थे बदमाश*

*घटनास्थल पर ही घन, छेनी सहित विभिन्न सामान हुआ था बरामद*

*पकड़ में आए आरोपियों के कब्जे से बैंक से चुराई गई 02 पैन ड्राइव और मोबाइल फोन भी मिला*

*थोड़ी सी देरी होने पर ये वारदात बड़ी घटना का रूप ले सकती थी, टीम ने अच्छा काम किया है। अन्य मामलों के खुलासे के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं- एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल*

 

*हरिद्वार/ बहादराबाद*

 

दिनांक 25.08.2024 की रात ओवरसीज बैंक शाखा रोहालकी किशनपुर में कुछ अज्ञात युवकों द्वारा संदिग्ध क्रियाकलाप किए जाने की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो कुछ संदिग्ध पुलिस की आहट भांप अंधेरे में गायब हो गए। मौक मुआयना करने पर पुलिस टीम ने पाया कि बैंक मे चोरी करने के इरादे से उक्त अज्ञात युवकों ने टॉयलेट की दीवार तोड़ी और बैंक मे घुसकर बैंक मे लगे सीसीटीवी कैमरों व स्ट्रांग रूम का हेण्डल तोडने का प्रयास किया। पुलिस टीम को मौके से घन/हथौडा, छेनी, गमछा व एक जोड़ी चप्पल भी बरामद हुई थी।

 

अगले दिन दिनांक- 26.08.24 को शाखा प्रबंधक ओवरसीज बैंक रोहालकी किशनपुर श्री अतुल कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना बहादराबाद में मु0अ0सं0- 435/24 धारा- 305,331(4),324(4),62 बीएनएस पंजीकृत किया गया। पुलिस को ये जानकारी भी मिली कि थाना मोबाइल अगर देर से पहुंचती तो बदमाश बैंक से करोड़ों रुपये व ज्वैलरी चोरी कर फरार हो सकते थे।

 

प्रकरण का विवरण मिलने पर एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर थाना बहादराबाद में पुलिस टीम का गठन करते हुए मॉनीटरिंग की जिम्मेदारी एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह को दी गई। गठित टीमों ने अथक परिश्रम करते हुए मैनुअल पुलिसिंग/ सर्विलांस टेक्टिस आदि की मदद से मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए लगातार संदिग्ध गतिविधियों और संदिग्ध चरित्रों की निगरानी की गई तथा छोटे-छोटे सबूतों की कड़ी बनाकर वारदात में शामिल चोरों आरोपियों को रोहालकी रिंग रोड वाले पिलर के पास से दबोचने में कामयाबी हासिल की गई। विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

 

*पकड़े गए आरोपित-*

1- सुरेन्द्र नाथ उर्फ नारायण नाथ निवासी राष्ट्रीय कन्या जूनियर हाई स्कूल रूहालकी थाना बहादराबाद

2- फैजान पुत्र रियासत निवासी शांतरशाह थाना बहादराबाद

3- मंजेश पुत्र बिरमपाल निवासी शांतरशाह थाना बहादराबाद

4- अलीखान पुत्र इसरार निवासी बढेडी राजपूतान थाना बहादराबाद

 

*आरोपितों से बरामदगी-*

1- मोबाईल सेमसंग- 01 (बैंक से चोरी किया हुआ)

2- पैन ड्राईव- 02 (बैंक से चोरी किया हुआ)

3- हथोडा व छेनी (चोरी मे प्रयुक्त सामान)

 

*घटनास्थल (बैंक) से बरामद सामान-*

1- घन/हथौडा

2- छेनी

3- गमछा

4- एक जोडी चप्पल

 

*आपराधिक इतिहास अभियुक्त मंजेश-*

मु0अ0सं0- 435/24 धारा- 305,331(4),324(4),62 बीएनएस, थाना बहादराबाद हरिद्वार

मु0अ0सं0- 135/20 धारा- 60 आब0 अधि0, थाना बहादराबाद हरिद्वार

मु0अ0सं0- 146/20 धारा- 60/72 आब0 अधि0, थाना बहादराबाद हरिद्वार

मु0अ0सं0- 151/20 धारा- 60 आब0अधि0, थाना बहादराबाद हरिद्वार

मु0अ0सं0- 190/20 धारा- 60 आब0 अधि0, थाना बहादराबाद हरिद्वार

मु0अ0सं0- 110/24 धारा- 60/72 आब0 अधि0, थाना बहादराबाद हरिद्वार

दिनांक- 06.04.2024 को श्रीमान जिलाधिकारी महोदय के आदेशानुसार 30 दिवस के लिये जिलाबदर

 

*आपराधिक इतिहास अलीखान-*

मु0अ0सं0- 435/24 धारा- 305,331(4),324(4),62 बीएनएस, थाना बहादराबाद हरिद्वार

मु0अ0सं0- 89/2023 धारा- 380,457,411 भादवि, थाना बहादराबाद हरिद्वार

 

*पुलिस टीम-*

1- थानाध्यक्ष बहादराबाद नरेश राठौड़

2- उ0नि0 प्रदीप राठौर (प्रभारी चौकी बाजार)

3- उ0नि0खेमेंद्र गंगवार (चौकी प्रभारी शांतरशाह)

4- उ0नि0 सुधांशु कौशिक

5- हे0का0 देशराज

6- हे0का0 नरविंदर

7- का0 बलवंत

8- का0 प्रीतम तोमर

9- का0 मुकेश नेगी

10- का0 विरेन्द्र सिंह

11- का0 अंकित कुमार

  • Related Posts

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    दक्षेश्वर महादेव मंदिर से हरकी पैड़ी तक दंडवत करते हुए पहुंचेंगे हजारों श्रद्धालु, कुंभ-2027 की भव्यता और राष्ट्र की एकता-अखंडता के लिए करेंगे प्रार्थना 31 अक्टूबर को हरकी पैड़ी पर…

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    करवाचौथ के दिन अवकाश के बीच भी किया स्थलीय निरीक्षण, पंतद्वीप से चंडी चौक तक व्यवस्थाएं परखीं, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश हरिद्वार। आसमान से बरसती बारिश, करवाचौथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 3 views

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 8 views

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 6 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 8 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 8 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 7 views