haridwar news कांवड़ मेला संपन्न कराने में सीएम और अफसरों की विशेष भूमिका: श्रीमहंत रविंद्रपुरी

: सत्य ऑनलाइन मीडिया हाऊस ने किया 11वें सम्मान समारोह का आयोजन
: कांवड़ मेले में योगदान देने वाले प्रशासन और पुलिक कर्मचारियों को सम्मानित किया

 

haridwar news  सत्य ऑनलाइन मीडिया हाऊस ने प्रेस क्लब सभागार में 11वें सम्मान समारोह का आयोजन किया। समारोह में कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने में योगदान देने वाले पुलिस और प्रशासनिक अ​धिकारी और कर्मचारियों के साथ ही सामाजिग संगठन से जुड़े लोगों को सम्मानित किया गया। रिकॉर्ड तोड़ भीड़ पहुंचने के बावजूद भी बेहतर तरीके से मेला संपन्न कराने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शासन-प्रशासन के अ​धिकारियों की प्रशंसा की गई।

 

सम्मान समारोह का का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में नगर मजिस्ट्रेट नूपुर वर्मा और अन्य अति​थियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव एवं अखिल भारतीय सनातन परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमहंत राम रतन गिरी और संचालन प्रदेश के महामंत्री सुधांशु वत्स ने किया। अतिथियों को पटका और मां मनसा देवी की तस्वीर देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही अखिल भारतीय सनातन परिषद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविक्षित रमन, प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ विशाल गर्ग, प्रेस क्लब अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया, महामंत्री मनोज रावत ने कावड़ मेले में उत्कृष्ट योगदान देने वाले जिला प्रशासन, नगर निगम व अन्य विभागों के ​अ​धिकारियों के साथ ही पुलिस कर्मियों, स्कूलों के साथ ही कई संस्थाओं के सदस्यों को सम्मानित किया।

 

अ​खिल भारतीय सनानत परिषद के संस्थापक अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा कि कांवड़ मेले को संपन्न कराने में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूरी मॉनिटरिंग की है। इस बार कांवड़ मेले में कई एतिहासिक कार्य किए गए हैं। कांवड़ियों पर पुलिस और प्रशासनिक अ​धिकारियों ने पुष्प वर्षा प्रशंसनीय कार्य किया है। पुलिस और प्रशासन की टीम ने बेहतर तरीके से टीम वर्क के साथ कांवड़ मेले को संपन्न कराया है।

 

श्रीमहंत राम रतन गिरी महाराज ने कहा कि प्रशासन ने कांवड़ मेला को बेहतर तरीके से सकुशल संपन्न कराया है। 24 घंटे की मेहनत से साढ़े चार करोड़ से अ​धिक कांवड़ियों को सकुशल उनके गंतव्यों को रवाना कराया है। इतनी भीड़ को संभालता बड़ा चुनौतीपूर्ण कार्य होता है। पर हर बार शासन ने अपनी सफलता से कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराया है।

  • Related Posts

    पूज्य माता हासी देवी के 200वें जन्मोत्सव पर जारी हुआ स्मारक डाक टिकट

    पहले 200 रुपये का स्मारक सिक्का, अब डाक टिकट से भारत सरकार ने दी संत परंपरा को राष्ट्रीय श्रद्धांजलि हरिद्वार। पूज्य माता हासी देवी जी के 200वें जन्मोत्सव वर्ष के…

    स्मार्ट मीटर का विरोध करने वाले व्यापारी पर मुकदमे से व्यापारियों में रोष

    यूपीसीएल पर भड़के जिलाध्यक्ष संजीव नैय्यर, बोले- जबरन मीटर लगाए तो हाईकोर्ट तक जाएंगे हरिद्वार। शिवालिक क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध करने वाले एक व्यापारी पर यूपीसीएल की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पूज्य माता हासी देवी के 200वें जन्मोत्सव पर जारी हुआ स्मारक डाक टिकट

    • By Admin
    • July 11, 2026
    • 5 views

    स्मार्ट मीटर का विरोध करने वाले व्यापारी पर मुकदमे से व्यापारियों में रोष

    • By Admin
    • July 11, 2026
    • 6 views

    श्रवणनाथ बाजार व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, व्यापारियों ने जताया एकजुटता का संकल्प

    • By Admin
    • July 10, 2026
    • 8 views

    निर्मोही अखाड़े का मौजूदा अखाड़ा परिषद को समर्थन

    • By Admin
    • July 7, 2026
    • 7 views

    एसएमजेएन कॉलेज में प्रवेश शुरू, बीकॉम की कटऑफ 76 प्रतिशत

    • By Admin
    • July 7, 2026
    • 11 views

    देश-प्रदेश की खुशहाली के लिए हरकी पैड़ी सुभाष घाट पर हुआ सुंदरकांड पाठ

    • By Admin
    • July 7, 2026
    • 10 views