Haridwar News पश्चिम बंगाल में भय और अपराध चरम पर, राज्य सरकार को तुरंत बर्खास्त करे केंद्र : श्रीमहंत रविंद्र पुरी

हरिद्वार 16 अगस्त

कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की जूनियर डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले में आज अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद, अखिल भारतीय सनातन परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी जी महाराज के नेतृत्व में एस. एम. जे. एन. पी जी कॉलेज हरिद्वार के छात्र-छात्राओं द्वारा रैली निकाल कर अपना विरोध दर्ज किया गया।

इस अवसर पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने कहा कि कोलकाता में घटित इस विभत्स घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया हैं। उन्होंने कहा नारी को देवी मानने वाले देश में इस तरह की घटनाएं समाज में स्वीकार्य नहीं हो सकती। इस घटना से संत समाज सहित सभी वर्गो में अत्यधिक रोष व्याप्त हैं। घटना के इतने समय बाद भी दोषियों का न पकड़ा जाना पश्चिम बंगाल सरकार की नाकामी को दर्शाता हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर अपना त्यागपत्र देना चाहिए और यदि वो अपना त्यागपत्र नही देती तो केंद्र सरकार को चाहिए कि वह राज्य सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाए।

कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि इस घटना से पूरा देश स्तब्ध हैं। उन्होंने कहा कि आखिर कब तक देश की बेटियां इस निर्ममता का शिकार बनती रहेगी और आखिर निर्भया को अपने ही देश में कब मिलेगा इंसाफ। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता हैं कि दोषियों का पकड़कर ऐसी सजा दी जाए जिससे अपराधियों में कानून का डर बन सके। इस अवसर पर एस एम जे एन पी जी कॉलेज हरिद्वार की पूर्व छात्र एसोसिएशन सार्थक के कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने विरोध व्यक्त करते हुए कहा कि अब इस तरह के अपराधिक कृत्यों से बेटियों तथा उनके परिवारजनों में भय व्याप्त हैं। डॉ संजय माहेश्वरी ने इस घटना में पीड़ित परिवार को तुरंत न्याय की मांग की।

कॉलेज की छात्रा अर्शिका ने कहा कि डॉक्टर हमारे जीवन को भगवान बनकर बचाते हैं और कोलकाता में डॉक्टर महिला के साथ हुई ऐसी दरिंदगी कहीं न कहीं महिला सुरक्षा पर प्रश्न चिह्न लगाती हैं। आज हम सभी यह सोचने को विवश हैं कि जब अपने वर्क प्लेस पर ही नारी सुरक्षित नहीं हैं तो सड़क पर सुरक्षा की कल्पना भी नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि महिला मुख्यमंत्री होते हुए भी, पीड़िता के परिवार को न्याय न मिलना, पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी विफलता हैं इस रैली में डॉ जे सी आर्य, डॉ शिव कुमार चौहान, डॉ मनोज सोही, श्रीमती रिचा मिनोचा, श्रीमती रिंकल गोयल, वैभव बत्रा, डॉ पल्लवी, डॉ पुनीता शर्मा, विनीत सक्सेना, यादवेंद्र सिंह, डॉ रजनी सिंघल, डॉ लता शर्मा, गौरव बंसल, आर्शिका, अंजली, मोहित, अनुज आदि सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं सम्मिलित हुए।

  • Related Posts

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    मुख्यमंत्री की दीर्घायु और उत्तराखंड की सुख-समृद्धि के लिए हुआ विशेष हवन-यज्ञ, सैकड़ों विद्यार्थियों ने दी आहुति हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर बुधवार को गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय…

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी और महामंडलेश्वर हरि चेतनानंद महाराज,महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि,श्री महंत दर्शन भारती महाराज ने देहरादून पहुंचकर मुख्यमंत्री को दी बधाई देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 3 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 4 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 6 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 7 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में इंजीनियर्स डे पर भव्य कार्यक्रम आयोजित: समाज हित और देश निर्माण के लिए AI एवं ग्रीन टेक्नोलॉजी के उपयोग का आह्वान

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 12 views

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 8 views