उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले युवाओं की होती है राष्ट्र निर्माण में अहम भूूमिका : श्रीमहन्त राम रतन गिरि

शौर्य दीवार पर अमर शहीदों को दी पुष्पांजलि

हरिद्वार 15 अगस्त, 2024 एस.एम.जे.एन. (पी.जी.) काॅलेज में आज 78 वां स्वतंत्रता दिवस पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम इस अवसर पर काॅलेज प्रबन्ध समिति के सचिव श्रीमहन्त राम रतन गिरि महाराज,एवं प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात् शहीदों को नमन करते हुए पुष्प अर्पित कर राष्ट्रगान गाया गया तथा काॅलेज में बनायी गयी शौर्य दीवार पर देश के अमर शहीदों को पुष्पाजंली अर्पित की।

इस अवसर पर काॅलेज प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष श्री महन्त राम रतन गिरि महाराज ने अपने संदेश में सभी राष्ट्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें देते हुए कहा कि हमें भारतवर्ष को आजाद कराने में हुए शहीदों के सपनों का भारत बनाने का प्रण लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाले युवाओं की राष्ट्र निर्माण में अहम भूूमिका होती है। उन्होंने युवाओं को नशा मुक्ति का सन्देश भी दिया।

काॅलेज के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने स्वतंत्रता दिवस की अपनी शुभकामनायें प्रेषित करते हुए कहा कि आज हमारी राष्ट्रीय एकता का परिणाम तिरंगा अपने सर्वोच्च स्थान पर गर्व के साथ फहरा रहा है। हमें अपने देश की एकता व अखण्डता पर गर्व करना चाहिए। डाॅ. बत्रा ने निदेशक, उच्च शिक्षा हल्द्वानी प्रोफेसर डॉ अन्जु अग्रवाल का शुभकामना संदेश भी पढ़कर सुनाया, जिसमें निदेशक ने अपने बधाई संदेश में कहा कि स्वतंत्रता के इस अवसर पर राष्ट्र के विकास एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में हम सबका व्यक्तिगत उत्तरदायित्व है कि एक सुदृढ़ एवं मजबूत राष्ट्र निर्माण में निष्काम भाव से कर्मशील रहकर अपनी श्रेष्ठतम कार्यक्षमता का प्रदर्शन कर अपना सर्वोत्तम योगदान दें।

कार्यक्रम का संचालन डाॅ. संजय माहेश्वरी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से डाॅ. मन मोहन गुप्ता,प्रोफेसर डाॅ. तेजवीर सिंह तोमर, प्रोफेसर डाॅ. जगदीश चन्द्र आर्य, डॉ नलनी जैन, विनय थपलियाल, डाॅ. सुषमा नयाल, डाॅ. आशा शर्मा, श्रीमती रिंकल गोयल, डाॅ. विजय शर्मा, डाॅ. विनीता चौहान, डाॅ. मोना शर्मा, डाॅ. यादवेन्द्र सिहं, डाॅ. पूर्णिमा सुन्दरियाल, डाॅ. पदमावती तनेजा, विनीत सक्सेना, प्रियंका, डाॅ. मनोज सोही, प्रिंस श्रेात्रिय, डाॅ. सरोज शर्मा, डाॅ. मिनाक्षी शर्मा, मोहन चन्द्र पाण्डेय, डॉ एस के चौहान, वैभव बत्रा, राजकुमार, श्रीमती हेमवती, संजीत कुमार, होशियार सिंह, सुशील राठौर, गौरव बन्सल, अर्शिका ,अपराजिता, मोनिका, अंशिका , विशाखा, सहित काॅलेज के अनेकों छात्र-छात्राऐ उपस्थित रहें।

  • Related Posts

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    दक्षेश्वर महादेव मंदिर से हरकी पैड़ी तक दंडवत करते हुए पहुंचेंगे हजारों श्रद्धालु, कुंभ-2027 की भव्यता और राष्ट्र की एकता-अखंडता के लिए करेंगे प्रार्थना 31 अक्टूबर को हरकी पैड़ी पर…

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    करवाचौथ के दिन अवकाश के बीच भी किया स्थलीय निरीक्षण, पंतद्वीप से चंडी चौक तक व्यवस्थाएं परखीं, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश हरिद्वार। आसमान से बरसती बारिश, करवाचौथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 3 views

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 9 views

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 7 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 9 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 10 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 7 views