श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध करायी दो एंबुलेंस

 

सभी को करनी चाहिए कठिन पैदल यात्रा करने वाले कांवड़ियों की सेवा:श्रीमहंत रविंद्रपुरी

हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कांवड़ मेले में कावंड़ियों को स्वास्थ्य सुविधाए उपलब्ध कराने में सहयोग करते हुए स्वास्थ्य विभाग को दो एंबुलेंस उपलब्ध करायी हैं। निरंजनी अखाड़ा स्थित चरण पादुका मंदिर में आयोजित कांवड़ सेवा शिविर में श्रीमहंत रविंद्रपुरी, सीएमओ डा.मनीष दत्त, डा.नरेश चौधरी व एसएमजेएन कालेज के प्राचार्य डा.सुनील कुमार बत्रा ने हरी झण्डी दिखाकर एंबुलेंस को रवाना किया।

इस अवसर पर श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि कांवड़ मेला सनातन धर्म का सबसे बड़ा पर्व है। देश के तमाम राज्यों से करोड़ों श्रद्धालु गंगा जल लेने हरिद्वार आते हैं और कठिन पैदल यात्रा कर अपने गंतव्य पर पहुंचकर हरकी पैड़ी से ले जाए गए गंगा जल से महादेव शिव का अभिषेक करते हैं। उन्होंने कहा कि पैदल यात्रा कर रहे कांवड़ियों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में सहयोग करते हुए मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट की और से स्वास्थ्य विभाग को दो एंबुलेंस उपलब्ध करायी गयी हैं। सभी को शिवभक्तों का सहयोग करना चाहिए। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज का आभार व्यक्त करते हुए सीएमओ डा.मनीष दत्त ने कहा कि श्रीमहंत रविंद्रपुरी द्वारा उपलब्ध करायी गयी एंबुलेंस से कांवड़ियों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने स्वास्थ्य विभाग का हमेशा सहयोग किया है। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज की और से क्षय रोगियों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराकर प्रधानमंत्री निःक्षय योजना को सफल बनाने में भी स्वास्थ्य विभाग का सहयोग किया जा रहा है। इस दौरान समाजसेवी लक्की वालिया ने बुके देकर श्रीमहंत रविंद्रपुरी से आशीर्वाद लिया। श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने मा मनंसा देवी की चुनरी ओढ़ाकर सीएमओ डा.मनीष दत्त, डा.नरेश चौधरी, डा.सुनील कुमार बत्रा, लक्की वालिया को आशीर्वाद प्रदान किया। श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने शिवभक्तों से कहा कि सावन में शिवभक्तों को खीर का सेवन अवश्य करना चाहिए। इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं।

  • Related Posts

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    मुख्यमंत्री की दीर्घायु और उत्तराखंड की सुख-समृद्धि के लिए हुआ विशेष हवन-यज्ञ, सैकड़ों विद्यार्थियों ने दी आहुति हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर बुधवार को गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय…

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी और महामंडलेश्वर हरि चेतनानंद महाराज,महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि,श्री महंत दर्शन भारती महाराज ने देहरादून पहुंचकर मुख्यमंत्री को दी बधाई देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 5 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 4 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 6 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 7 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में इंजीनियर्स डे पर भव्य कार्यक्रम आयोजित: समाज हित और देश निर्माण के लिए AI एवं ग्रीन टेक्नोलॉजी के उपयोग का आह्वान

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 12 views

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 8 views