यात्रा के दौरान संयम बरतें शिवभक्त कांवड़िएं:श्रीमहंत रविंद्रपुरी

 

हरिद्वार

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने शिवभक्त कांवड़ियों से अपील करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्त कांवड़ियों को संयम बरतना चाहिए। कावंड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार का लड़ाई झगड़ा ना करें। पुलिस प्रशासन का यात्रा को सकुशल संपन्न कराने में सहयोग करें। चरण पादुका मंदिर में आयोजित कांवड़ सेवा शिविर में शिव आराधना के दौरान श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि मार्गो पर वाहनों से दुर्घटना के दौरान किसी के साथ मारपीट तोड़फोड़ जैसी घटना गलत है। गलती हो जाने पर पुलिस से ही मदद लें। किसी भी प्रकार का उत्पात ना मचाएं। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी अपील करी कि शिवभक्त कांवड़िए विभिन्न राज्यों से धर्मगनरी में पहुंच रहे हैं। उनका सहयोग अवश्य करना चाहिए। यात्रा की कठिनाईयों को कम करने में सभी की सहभागिता जरूरी है। पुलिस लगातार संपूर्ण मेला क्षेत्र में निगरानी बरत रही है। स्वयं एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल पुलिस टीम के साथ भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में व्यवस्थाओं को सुचारू रखने में सहयोग प्रदान कर रहे हैं। किसी भी प्रकार का लड़ाई झगड़ा यात्रा के दौरान नहीं होना चाहिए। सभी की यात्रा मंगलमय हो।

  • Related Posts

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    गऊघाट सुभाष घाट पर 58वां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न, रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर केक काटकर की गई आतिशबाजी हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन…

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु, लीलाओं और झांकियों ने मोहा मन हरिद्वार। मुरली की मधुर धुन, भजनों की स्वर लहरियां और भगवान श्रीकृष्ण की मनोहारी लीलाओं के मंचन से भीमगोड़ा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 4 views

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 7 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    • By Admin
    • August 25, 2026
    • 9 views

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    • By Admin
    • August 22, 2026
    • 9 views

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 15 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 18 views