मां भगवती की शक्ति से बड़ी संसार में कोई शक्ति नहीं:श्रीमहंत रविंद्रपुरी

 

हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि मां भगवती की शक्ति से बड़ी संसार में कोई शक्ति नहीं है। गुप्त नवरात्र पूजन के दौरान श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि गुप्त नवरात्र में दस महाविद्याओं की पूर्ण विधि विधान से पूजा अर्चना करने से सभी संकट और कष्ट दूर हो जाते हैं। परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है। उन्होंने कहा कि वर्ष में दो बार चैत्र और अश्विन में आने वाले नवरात्रों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की उपासना की जाती है। जबकि गुप्त नवरात्रों में दस महाविद्याओं की साधना की जाती है। गुप्त नवरात्रों में देवी भगवती की पूजा अर्चना करने से साधक का जीवन सफल हो जाता है। श्रद्धा और विश्वास के साथ की गयी आराधना से प्रसन्न होकर मां भगवती साधक की सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करती हैं। जिससे प्रत्येक कार्य में सफलता प्राप्ति होती है। जीवन सुखमय हो जाता है। उन्होंने कहा कि देवी भगवती का पूजन व आराधना करने के साथ सभी को देवी स्वरूपों कन्याओं के संरक्षण संवर्द्धन का संकल्प भी लेना चाहिए।

  • Related Posts

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी ने किया श्री रामानंदीय वैष्णव मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत हरिद्वार। श्री रामानंदीय वैष्णव मंडल के अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद बाबा हठयोगी…

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    हिंदी दिवस महोत्सव का हुआ भव्य समापन स्थायी लोक अदालत हरिद्वार व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में हुआ विधिक जागरूकता व साक्षरता शिविर का आयोजन हरिद्वार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 4 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 5 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में इंजीनियर्स डे पर भव्य कार्यक्रम आयोजित: समाज हित और देश निर्माण के लिए AI एवं ग्रीन टेक्नोलॉजी के उपयोग का आह्वान

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 5 views

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 7 views

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 10 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    • By Admin
    • August 25, 2026
    • 10 views