हरिद्वार में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर श्री जगदीश स्वरूप आश्रम में योग शिविर का आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया भाग

 

हरिद्वार, 21 जून — अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर उत्तरी हरिद्वार स्थित प्रख्यात धार्मिक संस्था श्री जगदीश स्वरूप आश्रम में एक भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। इस योग शिविर का आयोजन आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी अनंतानंद महाराज के संयोजन में संपन्न हुआ।

शिविर का उद्घाटन श्री जगदीश स्वरूप आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी अनंतानंद महाराज, श्री जगदीश आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी योगानंद शास्त्री, तथा विशुद्धानंद आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी रामानंद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। योग शिविर में योगाचार्य योगी चंद्रकांत ने श्रद्धालुओं और योग साधकों को विविध योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियां सिखाईं।

स्वामी अनंतानंद महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा कि “योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह एक जीवनशैली है जो हमें निरोग बनाती है। विशेषकर आज की युवा पीढ़ी को योग की ओर अग्रसर होना चाहिए और नशे जैसी बुराइयों से दूरी बनाकर योग के मार्ग पर चलना चाहिए। जब व्यक्ति स्वस्थ और संयमी जीवन जीता है, तभी वह अपने परिवार, समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का सही ढंग से पालन कर पाता है।” उन्होंने यह भी कहा कि योग से न केवल तन शुद्ध होता है, बल्कि मन और आत्मा को भी बल मिलता है, जिससे व्यक्ति संपूर्ण रूप से सशक्त बनता है।

इस पावन अवसर पर भाजपा नेता अनिरुद्ध भाटी, विदित शर्मा, स्वामी गोविंद राम शास्त्री, स्वामी रामदास शास्त्री, कपिल, बिना, प्रमिला, दिलों, मनजीत, मनदीप, चार खुशी, आयुषी, मोहित, चार अनुज, सूरज बालियां सहित सैकड़ों श्रद्धालु, तीर्थयात्री एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

योग शिविर में उमड़े श्रद्धालुओं के उत्साह और सहभागिता ने यह सिद्ध कर दिया कि योग अब जन-जन का आंदोलन बन चुका है। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल स्वास्थ्य को बढ़ावा देना था, बल्कि समाज में आध्यात्मिकता, संस्कार और राष्ट्रीय चेतना का भी विस्तार करना था।

  • Related Posts

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा- सनातन के प्रथम प्रहरी हैं प्रधानमंत्री मोदी हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को धर्मनगरी हरिद्वार में संत समाज…

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    मुख्यमंत्री की दीर्घायु और उत्तराखंड की सुख-समृद्धि के लिए हुआ विशेष हवन-यज्ञ, सैकड़ों विद्यार्थियों ने दी आहुति हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर बुधवार को गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 7 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 9 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 9 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 11 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 12 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में इंजीनियर्स डे पर भव्य कार्यक्रम आयोजित: समाज हित और देश निर्माण के लिए AI एवं ग्रीन टेक्नोलॉजी के उपयोग का आह्वान

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 18 views