त्याग, तपस्या और विद्वता की प्रतिमूर्ति थे ब्रह्मलीन महंत देवानंद वन : श्रीमहंत रविंद्रपुरी

महंत देवानंद वन का योगदान सदैव रहेगा स्मरणीय, संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून : श्रीमहंत डॉ रविंद्रपुरी

हरिद्वार, 12 जून। राजस्थान के निरंजनी अखाड़े के ब्रह्मलीन महंत देवानंद वन की स्मृति में मनसा देवी मंदिर परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में संत समाज ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान संतों ने महंत देवानंद वन की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी पर राजस्थान पुलिस का आभार भी व्यक्त किया।

सभा को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि निरंजनी अखाड़े के युवा संत ब्रह्मलीन महंत देवानंद वन की निर्मम हत्या से समस्त संत समाज शोकाकुल और आक्रोशित था। उन्होंने कहा कि राजस्थान पुलिस ने कोटा के एसएसपी के नेतृत्व में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए हत्यारों को गिरफ्तार किया है, जिसके लिए पुलिस टीम बधाई और आशीर्वाद की पात्र है।

श्रीमहंत डॉ रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन महंत देवानंद वन त्याग, तपस्या और विद्वता की प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने सनातन धर्म और समाज के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके निधन से अखाड़े और संत समाज को जो क्षति हुई है, उसकी भरपाई कभी नहीं हो सकेगी। उन्होंने मां गंगा से दिवंगत संत की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।

उन्होंने सरकार से संत-महात्माओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष और सख्त कानून बनाए जाने की भी मांग की।

निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी, भारत माता मंदिर के महंत महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी तथा महंत राज गिरी ने कहा कि ब्रह्मलीन महंत देवानंद वन का सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार में योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि सभी को उनके दिखाए मार्ग पर चलकर मानव कल्याण के कार्यों में योगदान देना चाहिए।

श्रद्धांजलि सभा में महामंडलेश्वर स्वामी वेदमूर्ति पुरी, महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी रामानुज सरस्वती, महामंडलेश्वर स्वामी आदियोगी पुरी, महामंडलेश्वर स्वामी सहजानंद पुरी, मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी अनिल शर्मा, सीमा शर्मा, प्रबंधक महेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में संत-महात्मा एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी से मिले प्रतिनिधिमंडल ने रखा प्रस्ताव, संतों को उचित स्थान और व्यवस्था देने का किया आग्रह हरिद्वार। कुंभ-2027 में शाही स्नान की तैयारियों के बीच गुरु…

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    * हरिद्वार में ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: पत्रकारिता के क्षेत्र में चुनौतियां एवं अवसर’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित * उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने वरिष्ठ पत्रकारों और सूचना अधिकारियों को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 3 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 5 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 7 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 6 views

    सभी अखाड़ों के सहयोग से दिव्य-भव्य स्वरूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ: श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 14 views

    नवमी पर श्रवणनाथ मठ में कन्या पूजन, श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • October 19, 2026
    • 9 views