धर्म सत्ता और राजसत्ता के समन्वय से भारत होगा विश्व गुरू की पदवी पर आसीन:श्रीमहंत रविंद्रपुरी

 

हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज और आह्वान अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अरुण गिरी महाराज ने केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से दिल्ली में भेंटवार्ता के दौरान उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया और मनसा देवी के दर्शन के लिए हरिद्वार आने का निमंत्रण दिया। केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को मां मनसा देवी की चुनरी ओढ़ाकर उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद देते हुए श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत एक कुशल प्रशासक के रूप में केंद्र सरकार की योजनाओं को आगे बढ़ाते हुए सनातन धर्म संस्कृति के संरक्षण संवर्द्धन में भी योगदान करेंगे। उन्होंने कहा कि धर्म सत्ता और राजसत्ता के समन्वय से भारत जल्द ही विश्व गुरू की पदवी पर आसीन होकर पूरी दुनिया को आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्रदान करेगा।

आह्वान अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अरूण गिरी महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सनातन धर्म संस्कृति को आगे बढ़ाने में लगातार सकारात्मक योगदान किया है। पूरी दुनिया के लोग सनातन धर्म संस्कृति के प्रति आकर्षित हो रहे हैं। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि संत महापुरूषों के सानिध्य में ही कल्याण और अध्यात्म का मार्ग प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि और संत महापुरूषों की तपस्थली है। देवभूमि के संत महापुरूषों की दिव्य वाणी से प्रसारित होने वाले आध्यात्मिक संदेशों से पूरी दुनिया को मार्गदर्शन मिलता है।
इस अवसर पर आनन्द पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी, समाजसेवी शांतनु शुक्ला, आचार्य मनीष भी मौजूद रहे।
  • Related Posts

    निर्मोही अखाड़े का मौजूदा अखाड़ा परिषद को समर्थन

    डॉ रविंद्र पुरी बोले- नासिक, हरिद्वार, उज्जैन और प्रयागराज कुंभ परिषद के नेतृत्व में होंगे उज्जैन। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद को लेकर चल रही खींचतान के बीच मंगलवार को श्री…

    एसएमजेएन कॉलेज में प्रवेश शुरू, बीकॉम की कटऑफ 76 प्रतिशत

    बीए की कटऑफ 63.6%, प्रवेश प्रक्रिया में विद्यार्थियों की मदद को एनएसएस और रेडक्रॉस की हेल्प डेस्क हरिद्वार। एसएमजेएन पीजी कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीकॉम, बीए और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    निर्मोही अखाड़े का मौजूदा अखाड़ा परिषद को समर्थन

    • By Admin
    • July 7, 2026
    • 3 views

    एसएमजेएन कॉलेज में प्रवेश शुरू, बीकॉम की कटऑफ 76 प्रतिशत

    • By Admin
    • July 7, 2026
    • 7 views

    देश-प्रदेश की खुशहाली के लिए हरकी पैड़ी सुभाष घाट पर हुआ सुंदरकांड पाठ

    • By Admin
    • July 7, 2026
    • 7 views

    विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वालों का पंजाबी महासभा ने किया सम्मान

    • By Admin
    • July 7, 2026
    • 8 views

    चढ़ावा चोरी रोकने को मनसा देवी मंदिर में सख्ती, सात सदस्यीय निगरानी समिति गठित

    • By Admin
    • July 6, 2026
    • 5 views

    अखाड़ा परिषद को सात अखाड़ों का समर्थन, कुंभ 2027 हमारी अगुवाई में होगा: श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • July 6, 2026
    • 7 views