स्मृति के उपचार के बाद लोग स्थाई रूप से रोग मुक्त होते है: स्वामी करौली शंकर

 

 

हरिद्वार।स्वामी करौली शंकर महादेव ने कहा कि लोगों की स्मृति का उपचार करने के बाद लोग स्थाई रूप से रोग मुक्त हो जाते है। लोगों के जीवन को नई दिशा देने के लिए स्मृति का उपचार करना जरूरी है। बीमारी में चिकित्सीय उपचार करने के साथ स्मृति का उपचार करना जरूरी है। ताकि बीमारी से दोबारा ग्रस्त नहीं हो सकें।

 

श्री करौली शंकर महादेव धाम हरिपुर कलां में गुरुवार से तीन दिवसीय पूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य रोग मुक्त मानव, नशा मुक्त मानव, भय मुक्त मानव, ऋण मुक्त मानव और शोक मुक्त मानव होने का संकल्प है। संकल्प के उद्देश्य की पूर्ति के लिए तीन दिन कार्यक्रम में हवन, संकल्प, ध्यान और साधना की जाएगी। बुधवार को स्वामी करौली शंकर महादेव ने पत्रकार वार्ता में जानकारी देत हुए बताया कि किसी भी व्यक्ति के रोगों का कारण उसके सूक्ष्म जीवन के चित्त में निहित पूर्व जन्मों की नकारात्मक रोगी स्मृतियां और पितरों के अंतिम समय के रोग और कष्टों की स्मृतियां है। लोग चिकित्सकों से अपना उपचार कराते है। लेकिन उपचार के बाद भी लोग दोबारा उसी बीमारी से ग्रस्त हो जाते है। ऐसा लोगों की स्मृति की वजह से होता है। हमारे पूर्वजों की स्मृति भी हमसे जुड़ी होती है। स्मृति लोगों के मन, भाव, शरीर और जीवन को प्रभावित करती है। उपचार के बाद भी लोगों की स्मृति बीमारी से जुड़ी रहती है। इस कारण लोग दोबारा बीमार पड़ जाते है। स्मृति का उपचार कर लोगों की नकारात्मकता को समाप्त किया जाता है। उपचार के बाद लोगों में सकारात्मक जागृत होती है। लोगों की स्मृति का उपचार कर लोगों के जीवन को बदला जा सकता है। दावा किया कि स्मृति का उपचार कर लोग स्थाई रूप से रोग मुक्त होते है। स्मृति से जिस रोग का उपचार होता है। वह रोग लोगों को दोबारा जीवन में नहीं लगता है। स्मृति से उपचार कर लोग बुराइयां से बच सकते है। बुरी आदत स्मृति का उपचार करने से छूट जाती है। दावा किया कि स्मृति का उपचार कर बड़ी संख्या में लोग देश और विदेश में स्थाई रूप से रोग मुक्त हो रहे है।

  • Related Posts

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    * हरिद्वार में ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: पत्रकारिता के क्षेत्र में चुनौतियां एवं अवसर’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित * उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने वरिष्ठ पत्रकारों और सूचना अधिकारियों को…

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    एमसीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रोबोटिक्स और विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, एआई और तकनीक के मॉडल बने आकर्षण का केंद्र हरिद्वार। रोबोटिक्स के मॉडल, विज्ञान के प्रयोग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 3 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 5 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 5 views

    सभी अखाड़ों के सहयोग से दिव्य-भव्य स्वरूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ: श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 13 views

    नवमी पर श्रवणनाथ मठ में कन्या पूजन, श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • October 19, 2026
    • 8 views

    धान खरीद केंद्र बढ़ने से किसानों को राहत की उम्मीद, समस्याएं सुलझाने के लिए मैदान में उतरेगा भाजयुमो

    • By Admin
    • October 16, 2026
    • 14 views