मां कामाख्या देवी की महिमा अपरंपार है:श्रीमहंत रविंद्रपुरी

 

हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज, आनंद अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी, आह्वान अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अरूण गिरी ने असम के गुहावटी स्थित मां कामख्या देवी मंदिर के कपाट खुलने पर मां के दर्शन पूजन और कुंवारी पूजन कर विश्व कल्याण की कामना की।

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि 51 शक्ति पीठों में मां कामाख्या देवी पीठ की महिमा अपरंपार है। मां कामाख्या देवी भक्तों पर सदैव कृपा करती हैं। मां कामाख्या देवी की कृपा से विश्व का कल्याण होगा। विश्व में आर्थिक प्रगति के नए स्रोत बनेंगे। जिससे सभी का जीवन मंगलमय होगा। उन्होंने कहा कि पूर्ण विधि विधान और श्रद्धाभाव से आराधना करने पर मां कामाख्या देवी प्रसन्न होकर साधक की सभी मनोकानमाएं पूर्ण करती हैं। मां कामाख्या देवी मंदिर तंत्र साधना का भी प्रमुख केंद्र हैं। प्रतिवर्ष मंदिर में मेले का आयोजन किया जाता है। जिसमें देशभर से लाखों श्रद्धालु मां कामाख्या के दर्शन पूजन के लिए आते हैं। मां भगवती की कृपा से श्रद्धालु भक्तों के सभी कष्ट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी महाराज एवं आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अरूण गिरी महाराज ने कहा कि शक्ति स्वरूपा मां कामाख्या देवी भक्तों को सुख समृद्धि और वैभव प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि संत महापुरूषों द्वारा किए गए अनुष्ठान के फलस्वरूप भारत समृद्ध राष्ट्र बनेगा और विश्व गुरू के रूप में दुनिया का नेतृत्व करेगा। अनुष्ठान में स्वामी आदियोगी सहित कई संत महापुरूष शामिल हुए विश्व कल्याण की कामना की।

  • Related Posts

    भोपाल सिंह अध्यक्ष और धर्मपाल सिंह ठेकेदार महामंत्री निर्वाचित, शांतिपूर्ण सम्पन्न हुए चुनाव 

    कड़ी सुरक्षा के बीच अखिल भारतीय सैन समाज धर्मशाला ट्रस्ट समिति के त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न। हरिद्वार, 15 मार्च। नया हरिद्वार कॉलोनी स्थित सैन समाज धर्मशाला में अखिल भारतीय सैन समाज…

    एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज की एनएसएस इकाई ने बस्तियों में चलाया जन-जागरूकता अभियान

    हरिद्वार 14 मार्च एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन का आगाज़ योग और समाज सेवा के संकल्प के साथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल सिंह अध्यक्ष और धर्मपाल सिंह ठेकेदार महामंत्री निर्वाचित, शांतिपूर्ण सम्पन्न हुए चुनाव 

    • By Admin
    • March 15, 2026
    • 3 views

    एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज की एनएसएस इकाई ने बस्तियों में चलाया जन-जागरूकता अभियान

    • By Admin
    • March 14, 2026
    • 3 views

    प्रयोगात्मक ज्ञान हर छात्र के लिए अनिवार्य – श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • March 14, 2026
    • 5 views

    श्रवण नाथ बाजार व्यापार मंडल के चुनाव संपन्न, मनोज खुराना निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

    • By Admin
    • March 13, 2026
    • 3 views

    एस.एम.जे.एन. पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ

    • By Admin
    • March 13, 2026
    • 6 views

    कुम्भ-2027 को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 4 views