असत्य पर सत्य की जीत का महापर्व दशहरा:डॉ पण्ड्या

देसंविवि में रामलीला मंचन में कलाकारों ने खूब तालियाँ बटोरी

हरिद्वार 13 अक्टूबर

देवसंस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज में असत्य पर सत्य की जीत का महापर्व दशहरा उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विवि के पदाधिकारियों ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के चरित्र का शानदार मंचन किया। सत्य की रक्षा और असत्य पर प्रहार करने की सीख देने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रद्धेय डॉ प्रणव पण्ड्या ने कहा कि जिस तरह मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने रावण का वध करके संस्कृति की रक्षा की, उसी तरह हमारे अपने अंदर के रावण यानि आसुरी वृत्ति का अंत हो और हमारे अंदर देवत्व का भाव विकसित हो।

रामलीला मंचन के दौरान दशरथ, राम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान, रावण आदि के कलाकारों के भावों एवं संवाद ने सभी को रोमांचित कर दिया। रामलीला के मंचन के बाद संस्कार एवं संस्कृति के विजय दिवस के रूप में असत्य पर सत्य की विजय के जश्न के साथ 30 फीट ऊँचा रावण के पुतले को दहन किया गया। इसके साथ ही कुंभकरण एवं मेघनाथ के पुतलों को जलाया गया। विवि के विद्यार्थियों के साथ ही देश विदेश एवं निकटवर्ती स्थानों से आये भाई बहिनों ने पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर देसंविवि विश्वविद्यालय को आर्कषक ढंग से सजाया गया था। देसंविवि के कुलसचिव श्री बलदाऊ देवांगन, डॉ देवाशीष गिरी, श्रीमती दीपिका गिरी, अचल वशिष्ठ, सूर्यनाथ यादव, नीलमणि, उमेश, डॉ रुचि सिंह, प्रवीण, आलोक पाण्ेडय आदि कलाकारों के अभिनय को खूब सराहा गया।

  • Related Posts

    श्रवण नाथ बाजार व्यापार मंडल के चुनाव संपन्न, मनोज खुराना निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

      हरिद्वार। आनंद निवास लाइब्रेरी हॉल में श्रवण नाथ बाजार व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ व्यापारी सुरेश भाटिया ने…

    एस.एम.जे.एन. पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ

    हरिद्वार 13 मार्च स्थानीय एस.एम.जे.एन. पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के सात रात्रि -दिवसीय विशेष शिविर (2026) का आज भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रवण नाथ बाजार व्यापार मंडल के चुनाव संपन्न, मनोज खुराना निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

    • By Admin
    • March 13, 2026
    • 3 views

    एस.एम.जे.एन. पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ

    • By Admin
    • March 13, 2026
    • 4 views

    कुम्भ-2027 को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 3 views

    भव्य शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 5 views

    पैसों से सुख नहीं खरीदा जा सकता : आर्यिका पूर्णमति

    • By Admin
    • March 11, 2026
    • 8 views

    भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान का छठा दिन

    • By Admin
    • March 10, 2026
    • 5 views