हरकी पैड़ी पहुंची श्री पंच दशनाम जूना की पवित्र छड़ी का अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज ने किया पूजन

हरिद्वार। श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े द्वारा उत्तराखंड के समस्त तीर्थो के भ्रमण के लिए रवाना होने वाली पवित्र छड़ी आज रविवार को नगर भ्रमण करते हुए हर की पौड़ी पहुंची। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के उप महंत श्री महंत राजगिरी महाराज, जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महंत प्रेम गिरी महाराज, सचिव श्री महंत महेश पुरी, श्री महंत शैलेंद्र गिरी, श्री महंत केदारपुरी, श्री महंत पूर्णागिरि, छड़ी श्री महंत पुष्कर गिरी, कोठारी महाकाल गिरी ,महंत रतन गिरी ,महंत ग्वालापुरी,महंत धीरेंद्र पुरी, नागा संन्यासियों व श्रद्धालु नागरिकों के जत्थे के साथ माया देवी मंदिर से दत्तात्रेय चौक अपर रोड होते हुए हर की पौड़ी ब्रह्मकुंड पहुंची ।इस दौरान भारी संख्या में नागरिकों व श्रद्धालुओं ने पवित्र छड़ी के दर्शन किए तथा पुष्प वर्षा कर पूजा अर्चना की। हर की पौड़ी पर गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पवित्र छड़ी का स्वागत किया तथा मां गंगा की विशेष पूजा अर्चना व दुग्ध अभिषेक कर उत्तराखंड राज्य की सुख समृद्धि, उन्नति की कामना के साथ पवित्र छड़ी की सफलता के लिए आशीर्वाद मांगा।अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महंत रविंद्र पुरी ने कहा यह पवित्र छड़ी अखाड़ा परिषद में शामिल सभी अखाड़ों के प्रतिनिधि के रूप में पूरे उत्तराखंड का भ्रमण करती है ।इस पवित्र छड़ी यात्रा का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के साथ-साथ उत्तराखंड के उपेक्षित पौराणिक तीर्थ स्थलों का विकास करना है। ताकि इन क्षेत्रों में तीर्थाटन व पर्यटन को बढ़ावा मिले और स्थानीय युवकों को रोजगार प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा उपेक्षित क्षेत्र से युवाओं का पलायन रोकने के लिए इन क्षेत्रों में उच्च स्तरीय शिक्षा, चिकित्सा अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करना भी इस यात्रा का उद्देश्य है।

जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महंत प्रेम गिरि महाराज ने कहा पवित्र छड़ी यात्रा को शुभ मुहूर्त में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड की यात्रा के लिए रवाना करेंगे। यह पवित्र छड़ी गत 5 वर्षों से निरंतर संचालित की जा रही है और प्रदेश सरकार द्वारा इस राजकीय पवित्र यात्रा घोषित किया गया है।

  • Related Posts

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    दक्षेश्वर महादेव मंदिर से हरकी पैड़ी तक दंडवत करते हुए पहुंचेंगे हजारों श्रद्धालु, कुंभ-2027 की भव्यता और राष्ट्र की एकता-अखंडता के लिए करेंगे प्रार्थना 31 अक्टूबर को हरकी पैड़ी पर…

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    करवाचौथ के दिन अवकाश के बीच भी किया स्थलीय निरीक्षण, पंतद्वीप से चंडी चौक तक व्यवस्थाएं परखीं, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश हरिद्वार। आसमान से बरसती बारिश, करवाचौथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 20 views

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 25 views

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 10 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 12 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 12 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 10 views