भक्तों का कल्याण करती हैं मां भगवती -स्वामी हरिचेतनानंद

हरिद्वार, 4 अक्तूबर। दूसरे नवरात्र पर भूपतवाला स्थित सिद्ध पीठ पवित्र गुफा वैष्णो देवी मंदिर लालदेवी में विधि विधान के साथ मां भगवती की पूजा अर्चना कर लोककल्याण की कामना की गयी। इस दौरान महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज ने कहा कि मां भगवती अत्यन्त करूणामयी हैं। जो भक्तों की की पूजा आराधना से प्रसन्न होकर कल्याण का मार्ग प्रशस्त करती हैं। नवरात्रों में प्रत्येक व्यक्ति को पूर्ण श्रद्धाभाव से मां भगवती की आराधना करनी चाहिए। भक्त दुर्गादास ने कहा कि सिद्ध पीठ पवित्र गुफा वैष्णो देवी मंदिर में सच्ची श्रद्धा लेकर आने वाले भक्तों की सभी मनोकामना पूर्ण होती है। भक्त दुर्गादास ने कहा कि नवरात्र माता वैष्णों देेवी की कृपा प्राप्त करने का सबसे उपयुक्त अवसर हैं। सभी को नवरात्रों में नौ दिनों तक पूर्ण विधि विधान से मां वैष्णों देवी की आराधना करनी चाहिए। सच्चे मन और श्रद्धापूर्वक की गयी आराधना पूजन से मां वैष्णों देवी प्रसन्न होकर भक्तों की सभी संकटों से रक्षा करती हैं। मां वैष्णों देवी की कृपा से परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है। भक्त दुर्गादास ने कहा कि माता लालदेवी द्वारा स्थापित वैष्णों देवी गुफा मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। पूरे देश से आने वाले श्रद्धालु मंदिर में दर्शन पूजन कर मां वैष्णों देवी की कृपा प्राप्त करते हैं। मां वैष्णों देवी की कृपा से श्रद्धालुओं का कल्याण होता है। इस दौरान अश्विनी दीक्षित, पंडित हेमंत थपलियाल, पंडित हीरा जोशी, पंडित राकेशचंद्र सकलानी, दीवान सिंह राणा, मौजूद रहे।

  • Related Posts

    पूज्य माता हासी देवी के 200वें जन्मोत्सव पर जारी हुआ स्मारक डाक टिकट

    पहले 200 रुपये का स्मारक सिक्का, अब डाक टिकट से भारत सरकार ने दी संत परंपरा को राष्ट्रीय श्रद्धांजलि हरिद्वार। पूज्य माता हासी देवी जी के 200वें जन्मोत्सव वर्ष के…

    स्मार्ट मीटर का विरोध करने वाले व्यापारी पर मुकदमे से व्यापारियों में रोष

    यूपीसीएल पर भड़के जिलाध्यक्ष संजीव नैय्यर, बोले- जबरन मीटर लगाए तो हाईकोर्ट तक जाएंगे हरिद्वार। शिवालिक क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध करने वाले एक व्यापारी पर यूपीसीएल की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पूज्य माता हासी देवी के 200वें जन्मोत्सव पर जारी हुआ स्मारक डाक टिकट

    • By Admin
    • July 11, 2026
    • 3 views

    स्मार्ट मीटर का विरोध करने वाले व्यापारी पर मुकदमे से व्यापारियों में रोष

    • By Admin
    • July 11, 2026
    • 3 views

    श्रवणनाथ बाजार व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, व्यापारियों ने जताया एकजुटता का संकल्प

    • By Admin
    • July 10, 2026
    • 3 views

    निर्मोही अखाड़े का मौजूदा अखाड़ा परिषद को समर्थन

    • By Admin
    • July 7, 2026
    • 6 views

    एसएमजेएन कॉलेज में प्रवेश शुरू, बीकॉम की कटऑफ 76 प्रतिशत

    • By Admin
    • July 7, 2026
    • 10 views

    देश-प्रदेश की खुशहाली के लिए हरकी पैड़ी सुभाष घाट पर हुआ सुंदरकांड पाठ

    • By Admin
    • July 7, 2026
    • 9 views