*श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र का 137 वा जन्म महोत्सव धूमधाम से मनाया गया

हरिद्वार। सत्संग आश्रम देवघर झारखंड के आचार्य देव के आशीर्वाद से हरिद्वार में रविवार को जूना अखाड़ा भवन में हरिद्वार सत्संग भक्त मंडली द्वारा श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र का 137 वा जन्म महोत्सव पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र का 137 वा जन्म महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय सत्संग संस्था के वाइस चेयरमैन जितेंद्र नाथ मोहंती ने किया।

देश के कई प्रांतों से आए भक्तों ने पुष्पांजलि अर्पित की।

भक्तों द्वारा जन्मोत्सव कार्यक्रम में सतनाम जप और वाणी पाठ के साथ भजन कीर्तन किया गया

श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी के 137वें जन्म महोत्सव पर केंद्रीय सत्संग संस्था के वाइस चेयरमैन जितेंद्र नाथ मोहंती ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। अपने प्रवचन में उन्होंने ठाकुर जी की शिक्षा, सनातन धर्म के सिद्धांतों और उनके गहरे दर्शन पर विस्तार से चर्चा की।

मोहंती जी ने ठाकुर जी के जीवन से प्रेरणा लेते हुए बताया कि उनका दर्शन सदैव मानवता, सेवा और आध्यात्मिकता की ओर उन्मुख रहा। सनातन धर्म के मूल्यों के प्रति उनकी आस्था और मानव कल्याण की भावना को उन्होंने अपने उपदेशों में प्रमुखता से स्थान दिया। उन्होंने सभी भक्तों से आग्रह किया कि वे ठाकुर जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात कर समाज में शांति और सद्भाव फैलाने का कार्य करें।

प्रवचन के पश्चात राधा स्वामी के भजनों का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसने सभी श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भक्तों ने भजनों की धुनों पर भक्ति भाव से भरपूर माहौल का आनंद लिया और ठाकुर जी के प्रति अपनी अटूट आस्था व्यक्त की।

कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रदेशों से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर ठाकुर जी के आशीर्वाद से अपने जीवन को संजीवित महसूस किया।

कार्यक्रम का संचालन जगमोहन राय चटर्जी ने किया

कार्यक्रम में हरिशंकर,डॉक्टर दिलीप कुमार, सुब्रत दत्ता ,अरविंद अग्रवाल, सुनील कुमार, डॉक्टर रविकांत शर्मा,डॉक्टर एसके पाल, आलेदा,सरोज महोंती, एसपीआर आनंद सिंह,

एसपीआर गुरुदेवन मित्र,कीर्तन टीम एसपीआर नरेंद्र नाथ चटर्जी, आस बहादुर आले,सुनील हलधर,महेश घोष,डॉक्टर बंकेश सरदार,विश्व जीत हलधर,आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण एवं स्वच्छता का संदेश

    खटीमा स्थित पूर्णागिरि मंदिर परिसर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वच्छता अभियान चलाते हुए…

    श्री साई शिव गंगा धाम में 5210 किलो वजन के पारदेश्वर शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा 17 जून को, सीएम धामी सहित कई दिग्गज होंगे शामिल

    *हरिद्वार:* हरिद्वार-रूड़की रोड स्थित बहदराबाद टोल प्लाजा के समीप श्री साई शिव गंगा धाम में विश्व के सबसे बड़े पारद शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा 17 जून बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण एवं स्वच्छता का संदेश

    • By Admin
    • June 15, 2026
    • 3 views

    श्री साई शिव गंगा धाम में 5210 किलो वजन के पारदेश्वर शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा 17 जून को, सीएम धामी सहित कई दिग्गज होंगे शामिल

    • By Admin
    • June 15, 2026
    • 5 views

    14 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (नैन) ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

    • By Admin
    • June 14, 2026
    • 5 views

    किसान आयोग गठन सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

    • By Admin
    • June 14, 2026
    • 5 views

    एस.एम.जे.एन. कॉलेज में 16 जून से तीरंदाज़ी का महाकुंभ, देशभर के 500 से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

    • By Admin
    • June 13, 2026
    • 5 views

    भारतीय किसान यूनियन (नैन) के चिंतन शिविर में गूंजी किसानों की आवाज, 10 सूत्रीय मांगों पर राष्ट्रपति को भेजेंगे ज्ञापन

    • By Admin
    • June 13, 2026
    • 5 views