Haridwar News पुलिस को झूठी सूचना देना पड़ा महंगा, अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए पुलिस ने काटा चालान

*घर पर लूट की सूचना पर दौड़ी हरिद्वार पुलिस, सामने लेकर आई पूरा सच*

*पुलिस की त्वरित कार्यवाही से हुआ दूध का दूध पानी का पानी*

*पड़ताल में झूठी निकली घर में लूट होने की शिकायत, 112 पर दी थी सूचना*

*घटना चालाकी दिखाने वालों के लिए सबक, झूठी शिकायत का भुगतना होगा अंजाम*

*त्वरित व सही कार्रवाई पर जनता द्वारा लक्सर पुलिस की सराहना*

*हरिद्वार/लक्सर*

कल दिनांक 26.09.24 को खेडी खुर्द लक्सर निवासी प्रदीप सैनी पुत्र खड़क सिंह ने इमर्जेंसी पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर सूचना दी कि खेडी खुर्द मे अज्ञात व्यक्तियों ने उसके घर में घुसकर ₹80000/- नगदी व अन्य सामान लूट लिया और भाग गए।

112 से जानकारी मिलते ही उच्चाधिकारीगण को सूचित करने के साथ ही कोतवाली लक्सर से एसएचओ के नेतृत्व में पुलिस टीम बताए गए घर पर पहुंची।

प्रभारी निरीक्षक एवं वरिष्ठ उपनिरीक्षक लक्सर द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण के साथ ही कथित पीड़ित, अन्य परिजनों एवं आस-पास के लोगों से पूछताछ करने पर बताया जा रहा घटनाक्रम संदिग्ध नजर आया।

पुनः कड़ी दर कड़ी पूछताछ एवं तहकीकात में सामने आया कि पीड़ित ने अपने बहनोई से मकान बनाने के लिए पैसे उधार लिये थे जिन्हें आज वापस लौटाना था लेकिन माली हालत ठीक न होने से पैसों की व्यवस्था नही हो पायी।

ऐसे में कथित पीड़ित ने अपनी बुद्धि चलाते हुए घर में चोरी होने की झूठी सूचना 112 पर देकर पुलिस व बहनोई को गुमराह करने का प्रयास किया जो तेजतर्रार लक्सर पुलिस के आगे टिक ना पाया।

लक्सर पुलिस टीम ने झूठी सूचना का पता चलने पर आरोपी प्रदीप के खिलाफ पुलिस एक्ट में चालानी कार्यवाही की। आरोपी द्वारा लिखित रूप से भी अपनी गलती स्वीकारते हुए पुलिस से क्षमा याचना की।

पुलिस टीम-

1-SHO राजीव रौथाण

2-व0उ0नि0 मनोज गैरोला

3-उ0नि0 प्रदीप चौधरी

4-हे0कां0 अरविन्द भाटी

5-कां0 नरेश नेगी

  • Related Posts

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी से मिले प्रतिनिधिमंडल ने रखा प्रस्ताव, संतों को उचित स्थान और व्यवस्था देने का किया आग्रह हरिद्वार। कुंभ-2027 में शाही स्नान की तैयारियों के बीच गुरु…

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    * हरिद्वार में ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: पत्रकारिता के क्षेत्र में चुनौतियां एवं अवसर’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित * उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने वरिष्ठ पत्रकारों और सूचना अधिकारियों को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 3 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 3 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 5 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 6 views

    सभी अखाड़ों के सहयोग से दिव्य-भव्य स्वरूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ: श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 13 views

    नवमी पर श्रवणनाथ मठ में कन्या पूजन, श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • October 19, 2026
    • 8 views