भव्य कलशयात्रा निकाल कर शुभारंभ हुआ मंडी गोबिंदगढ़ का वार्षिकोत्सव



हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार भूपतवाला की प्रख्यात धार्मिक संस्था मंडी गोबिंदगढ़ धर्मशाला का 43वा वार्षिकोत्सव बड़ी धूमधाम से शुभारंभ किया गया। वार्षिकोत्सव के अवसर पर मां भागीरथी गंगा के तट से मंडी गोबिंदगढ़ तक भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया।वार्षिकोत्सव के अवसर पर श्रीमद् भागवत कथा व्यास प्रख्यात भागवत प्रवक्ता देवी चित्रलेखा द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का श्रद्धालु भक्तो को श्रवण करते हुए बताया गया कि कलिकाल में श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण मात्र से मनुष्य के जीवन का कल्याण हो जाता है और जीवन के संताप समाप्त हो जाते हैं और जीवन में नई ऊर्जा का संचार होता है। मंडी गोबिंदगढ़ धर्मशाला के अध्यक्ष राजकुमार गोयल एवं सचिव भारत भूषण गोयल ने संयुक्त रूप मे बताया कि मंडी गोबिंदगढ़ का 43वा वार्षिकोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है इस अवसर पर 43 वी श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है जिसमे प्रख्यात श्रीमद् भागवत प्रवक्ता देवी चित्रलेखा के मुखारविंद से कथा का श्रद्धालु भक्तों को श्रवण कराया जायेगा। वार्षिकोत्सव 1अप्रैल से शुभारंभ होकर 6अप्रैल तक आयोजित होगा।उन्होंने बताया कि मंडी गोबिंदगढ़
धर्मशाला संत सेवा, यात्रियों की सेवा मे बढ़ चढ़ कर कार्य करती है। श्रीमद् भागवत कथा में यजमान श्रीमती जनक दुलारी,अशोक गुप्ता,प्रभा गुप्ता दीपक गुप्ता,शिप्रा गुप्ता, आरव, कृशिव,सतीश गुप्ता अनीता गुप्ता,चेयरमैन सुभाष बंसल,अध्यक्ष राजकुमार गोयल,सह अध्यक्ष कृष्ण कुमार गोयल,सचिव भारत भूषण गोयल प्रबंधक श्यामसुंदर शर्मा,ट्रस्टी पवन कौशल,राजेश गुप्ता सहित सैकड़ों लोगों ने प्रतिभाग किया।

  • Related Posts

    नासिक कुंभ 2027 को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री फड़नीस ने अखाड़ा परिषद संग की अहम बैठक

    नासिक में वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक…

    रामानन्द इंस्टीट्यूट में पॉलिटेक्निक की सम सेमेस्टर परीक्षा शुरू

    आज दिनांक 11 मई 2026 को रामानन्द इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट हरिद्वार में उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद, रुड़की से संचालित पॉलिटेक्निक की विषम सेमेस्टर की परीक्षा व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नासिक कुंभ 2027 को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री फड़नीस ने अखाड़ा परिषद संग की अहम बैठक

    • By Admin
    • May 13, 2026
    • 6 views

    रामानन्द इंस्टीट्यूट में पॉलिटेक्निक की सम सेमेस्टर परीक्षा शुरू

    • By Admin
    • May 11, 2026
    • 3 views

    एसएमजेएन में भावुक विदाई समारोह: “नैतिकता से समझौता नहीं” का गुरु मंत्र देकर छात्रों को दिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • May 8, 2026
    • 5 views

    केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया गंगा डिजाइन स्टूडियो का शुभारंभ

    • By Admin
    • May 8, 2026
    • 8 views

    चल रही चार धाम एवं आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर जिलाधिकारी ने अतिक्रमण पर लिया सख्त संज्ञान

    • By Admin
    • May 7, 2026
    • 7 views

    शिव मंदिर में पूजन और पैतृक गाँव में महायज्ञ: यमकेश्वर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और श्री पुष्कर सिंह धामी, साझा की विकास की दृष्टि

    • By Admin
    • May 7, 2026
    • 7 views