उत्तराखंड की संस्कृति से जुड़ा पर्यावरण संरक्षण का महोत्सव है हरेला: श्रीमहंत रविंद्रपुरी




: हरेला को पखवाड़ा के रूप में मनाएगा अखिल भारतीय सनातन परिषद
: युवा विंग ने विभिन्न प्रजाति के फलदार पौधों का किया रोपण


हरिद्वार: अखिल भारतीय सनातन परिषद युवा विंग की ओर से उत्तराखंड का लोक पर्व हरेला को पखवाड़ा के रूप में मनाते हुए पौधारोपण किया गया। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय सनातन परिषद के संस्थापक अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज का पदाधिकारियों ने फूल मालाओं और पटका पहनाकर स्वागत किया।


मुख्य अतिथि अखिल भारतीय सनातन परिषद के संस्थापक अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने विधि विधान से मंत्रोच्चार के बाद रुद्राक्ष का पेड़ लगाया। इसके अलावा अमरूद, आम, जामुन, पीपल, बरगद, नीम, आंवला का पौधारोपित किया। उन्होंने सभी को पेड़ों के संरक्षण का संकल्प दिलाया।


इस दौरान संस्थापक अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि हरेला पर्व उत्तराखंड की लोक परंपराओं तथा लोक संस्कृति से जुड़ा पर्यावरण संरक्षण का महोत्सव है। हरेला पर्व के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश मिलता है। कहा कि पौधारोपण के समय औषधीय व स्वास्थ्यवर्द्धक पौधों के रोपण को विशेष महत्व दिया जाना चाहिए।

राष्ट्रीय महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा कि हरेला पर्व हरियाली यानि पर्यावरण से जुड़ा हुआ है जो समृद्धि का प्रतीक है। कृषि प्रधान देश भारत की कृषि संस्कृति का प्रतिनिधित्व करता है। हरेला पर्व कुमाऊं क्षेत्र में धूमधाम से मनाया जाता है और जनमानस के मन में रचा-बसा है। हरेला पर्व के साथ कुमाऊं में श्रावण मास की शुरुआत होती है। कुछ स्थानों पर प्रकृति संरक्षण के रूप में भी हरेला मनाए जाने का प्रचलन है।

अखिल भारतीय सनातन परिषद युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह और प्रदेश महामंत्री सावन लखेरा ने कहा कि हरेला पर्व खुशियों, प्रकृति संरक्षण का प्रतीक है। कहा कि आज मनुष्य अपनी सुख-सुविधाओं के लिए संसाधनों को बढ़ा रहा है जिससे कि प्रकृति का दोहन हो रहा है। वनों के संरक्षण व संवर्द्धन के लिए सभी की जन सहभागिता से वृक्षारोपण किया जाना नितांत आवश्यक है। ताकि जो जल संकट की समस्या उत्पन्न हो रही है वह समस्या उत्पन्न न होने पाए। आने वाली पीढ़ी को हम जल संकट से बचा सकें। इसके लिए यह जरूरी है कि जिन वृक्षों का रोपण किया जा रहा है उनके संरक्षण व संवर्द्धन की भी जिम्मेदारी लेनी नितांत आवश्यक है।

पौधरोपण कार्यक्रम में
राष्ट्रीय सचिव प्रचार प्रसार सतीश वन,महंत रवि पुरी,उमेश त्रिपाठी,अजय गोयल,धीरेंद्र प्रताप सिंह,अतुल चौहान,अतुल खोरी गोपाल,सत्येंद्र सिंह,अरुण चौहान, करण गिरि,अजय सिंह,प्रवीण ध्यानी आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    अखाड़ा परिषद ने प्रधानमंत्री मोदी की अपील का किया समर्थन

    देशवासियों से अपील: अनावश्यक वाहन प्रयोग से बचें, ईंधन की बचत करें और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें:अखाड़ा परिषद हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

    नासिक कुंभ 2027 को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री फड़नीस ने अखाड़ा परिषद संग की अहम बैठक

    नासिक में वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अखाड़ा परिषद ने प्रधानमंत्री मोदी की अपील का किया समर्थन

    • By Admin
    • May 14, 2026
    • 3 views

    नासिक कुंभ 2027 को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री फड़नीस ने अखाड़ा परिषद संग की अहम बैठक

    • By Admin
    • May 13, 2026
    • 8 views

    रामानन्द इंस्टीट्यूट में पॉलिटेक्निक की सम सेमेस्टर परीक्षा शुरू

    • By Admin
    • May 11, 2026
    • 8 views

    एसएमजेएन में भावुक विदाई समारोह: “नैतिकता से समझौता नहीं” का गुरु मंत्र देकर छात्रों को दिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • May 8, 2026
    • 8 views

    केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया गंगा डिजाइन स्टूडियो का शुभारंभ

    • By Admin
    • May 8, 2026
    • 10 views

    चल रही चार धाम एवं आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर जिलाधिकारी ने अतिक्रमण पर लिया सख्त संज्ञान

    • By Admin
    • May 7, 2026
    • 10 views