पांच वर्षों में राज्य का सकल घरेलू उत्पाद दोगुना करना लक्ष्य: जोशी

रुद्रपुर। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में जनपद प्रभारी एवं कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आगामी पांच वर्षों में राज्य के सकल घरेलू उत्पाद को दोगुना करने के लक्ष्य और वर्ष 2025 तक राज्य को श्रेष्ठतम राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार के सशक्त उत्तराखंड की परिकल्पना को पूरा करना है।

कृषि मंत्री जोशी रविवार को विश्वविद्यालय में जिला विकास के विषय पर एक दिवसीय जनपद स्तरीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का क्रियान्वयन जनपद स्तर पर सही तरीके से होना चाहिए। सरकार के विजन सशक्त उत्तराखंड-2025 में जनपद ऊधमसिंह नगर का सबसे महत्वपूर्ण रोल रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को और अधिक बढ़ावा देने की जरूरत है।

राज्य का सकल घरेलू उत्पाद के तहत लाभ  दिलाया जायेगा

उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को लखपति दीदी योजना के तहत अधिक से अधिक लाभ दिलाया जाए। कृषि मंत्री ने कहा कि संसाधनों की कोई कमी नहीं है, बल्कि सकारात्मक सोच रखते हुए आगे बढ़ने की जरूरत है। जनपद प्रभारी मंत्री ने पिछले वित्तीय वर्ष में जिला योजना की शत प्रतिशत धनराशि का उपयोग करने पर बधाई दी। कार्यशाला में जनपद प्रभारी सचिव डॉ.रंजीत सिन्हा ने कहा कि उपलब्ध संसाधनों का अधिक से अधिक उपयोग किया जाए।

राज्य का सकल घरेलू उत्पाद के तहत उन्होंने कहा कि सभी को एकजुट होकर गंभीरता से कार्य करने की जरूरत है, तभी प्रदेश को बुलंदियों पर पहुंचा सकते हैं। बैठक में डीएम युगल किशोर पंत, मेयर रामपाल सिंह, सांसद प्रतिनिधि प्रकाश चंद्र, अमित नारंग, परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी, जिला विकास अधिकारी तारा ह्यांकी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नफील जीमल, मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्या, मुख्य कृषि अधिकारी एके वर्मा, सहायक निदेशक मत्स्य संजय कुमार छिम्वाल, जिला पंचायतराज अधिकारी आरसी त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता ज्योति पालनी, तरुण शर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन, जिला सेवायोजन अधिकारी आरके पंत आदि उपस्थित रहे।

राज्य का सकल घरेलू उत्पाद
गणेश जोशी
  • Related Posts

    मंत्री जोशी ने आपदा प्रबंधन से संबंधित अधिकारियों को एलर्ट पर रहने के दिए निर्देश

      ऊधमसिंह नगर जिले में बारिश के चलते हुए नुकसान का जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने डीएम यूएस नगर से दूरभाष के माध्यम से ली जानकारी   देहरादून/रुद्रपुर,08 जुलाई।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 3 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 5 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 4 views

    सभी अखाड़ों के सहयोग से दिव्य-भव्य स्वरूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ: श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 11 views

    नवमी पर श्रवणनाथ मठ में कन्या पूजन, श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • October 19, 2026
    • 7 views

    धान खरीद केंद्र बढ़ने से किसानों को राहत की उम्मीद, समस्याएं सुलझाने के लिए मैदान में उतरेगा भाजयुमो

    • By Admin
    • October 16, 2026
    • 13 views