मंत्री जोशी ने आपदा प्रबंधन से संबंधित अधिकारियों को एलर्ट पर रहने के दिए निर्देश

 

ऊधमसिंह नगर जिले में बारिश के चलते हुए नुकसान का जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने डीएम यूएस नगर से दूरभाष के माध्यम से ली जानकारी

 

देहरादून/रुद्रपुर,08 जुलाई। उधमसिंहनगर जनपद के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने जिले में भारी बारिश के चलते प्रभावित क्षेत्र खटीमा, चकरपुर, नानकमत्ता और सितारगंज क्षेत्र में हुए नुकसान की जिलाधिकारी उधमसिंहनगर उदयराज सिंह से दूरभाष के माध्यम से जानकारी ली। 

     प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर प्रभावितों को तत्काल सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए। मंत्री जोशी ने जिलाधिकारी को यह भी निर्देश दिए कि खाने-पीने एवं दवाओं आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने जिला आपदा प्रबंधन से संबंधित अधिकारियों को एलर्ट पर रहने तथा हालात पर नजर बनाए रखने के भी निर्देश दिए। 

      प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने आपदा कंट्रोल रूम को सक्रिय रूप से कार्य करने को भी निर्देशित किया। उन्होंने बताया कि खटीमा के चकरपुर में प्रभावित 250 लोगो को खटीमा मंडी में शिफ्ट किया गया है।

  • Related Posts

    हत्या की साजिश रचने वालों को जाना पड़ेगा जेल – श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज 

    हरिद्वार। कुंभ मेले से पहले सोशल मीडिया पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज की हत्या किए जाने को लेकर की गई पोस्ट के…

    फेसबुक पोस्ट से मचा हड़कंप, श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी को लेकर हत्या या आत्महत्या की आशंका वाली पोस्ट वायरल

    हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी महाराज को लेकर सोशल मीडिया पर की गई एक फेसबुक पोस्ट ने हरिद्वार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हत्या की साजिश रचने वालों को जाना पड़ेगा जेल – श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज 

    • By Admin
    • July 27, 2026
    • 3 views

    फेसबुक पोस्ट से मचा हड़कंप, श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी को लेकर हत्या या आत्महत्या की आशंका वाली पोस्ट वायरल

    • By Admin
    • July 27, 2026
    • 4 views

    मुख्यमंत्री धामी को संतों ने माता की चुनरी ओढ़ाकर दिया आशीर्वाद, आगामी कुंभ को लेकर हुई चर्चा

    • By Admin
    • July 25, 2026
    • 4 views

    जूना अखाड़े ने कृष्णा शाह विद्यार्थी नंद गिरी को दी जगतगुरु की उपाधि, वाल्मीकि अखाड़े के गठन की घोषणा

    • By Admin
    • July 23, 2026
    • 5 views

    गुप्त नवरात्रि समापन पर प्राचीन हनुमान मंदिर में कन्या पूजन

    • By Admin
    • July 22, 2026
    • 6 views

    केरियर्स360 की रैंकिंग में एम.सी.एस. बाल विद्यापीठ को एएए ग्रेड, शिक्षा की गुणवत्ता को मिली राष्ट्रीय पहचान

    • By Admin
    • July 22, 2026
    • 11 views