पंडित दीनदयाल जी की जयंती पर अंत्योदय परिवारों को वित्त मंत्री का तोहफा

*अब राज्य में अंत्योदय परिवारों को 2027 तक मिलेंगे निशुल्क तीन गैस सिलेंडर*

*देहरादून 25 सितंबर 2024 ।*

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर राज्य में अंत्योदय राशन कार्डधारकों के लाभार्थियों के लिये वित्त मंत्री ने खजाना खोला है। उनके जन्मदिवस पर वित्त मंत्री ने अंत्योदय राशन कार्डधारकों को दिये जाने वाले मुख्यमंत्री निशुल्क तीन गैस सिलेंडर योजना को वर्ष 2027 तक बढ़ाने पर अपना अनुमोदन प्रदान किया है।

वित्त मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री घोषणा के तहत अंत्योदय परिवारों के पुनरूत्थान के लिये मुख्यमंत्री निशुल्क तीन गैस सिलेंडर देने संबंधी योजना को 2022-23 में लागू किया गया था। बताया कि यह योजना इस वर्ष मार्च माह में समाप्त हो गयी थी।

डा. अग्रवाल ने बताया कि सरकार ने इस योजना को अति महत्वपूर्ण पाते हुये इसे बढ़ाने का विचार किया है। बताया कि इस योजना को वर्ष 2027 तक बढ़ाने संबंधी प्रस्ताव पर उन्होंने अपना अनुमोदन प्रदान किया है।

डा. अग्रवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने सदैव अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को उत्थान कैसे हो, इस पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल जी अंत्योदय के प्रेरक थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में समाज के दूर, जो अतिदुर्गम और आर्थिक रूप से कमजोर रहे व्यक्ति के कल्याण के लिए काम किया।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि पंडित जी का मानना था कि विकसित और सम्पन्न व समृद्ध राष्ट्र, समाज की कल्पना अंत्योदय परिवारों के बिना नहीं की जा सकती है। इनके कल्याण के लिए सरकारों को योजनाएं बनाकर कार्य करना होगा।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि आज देश मे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार देश के अंत तक बैठे व्यक्ति के विकास को लेकर कार्य कर रही है। वहीं, राज्य की धामी सरकार भी पंडित जी के सिद्धांतों को अपनाते हुए दुर्गम क्षेत्रों के अंत्योदय परिवारों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है।

  • Related Posts

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर रामानंद इंस्टीट्यूट में आयोजन, रक्तदान शिविर में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा हरिद्वार। दवाओं के अनावश्यक और गलत इस्तेमाल से बढ़ती एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) की समस्या…

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा- सनातन के प्रथम प्रहरी हैं प्रधानमंत्री मोदी हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को धर्मनगरी हरिद्वार में संत समाज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 14 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 20 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 24 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 22 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 21 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 26 views