जिला स्वास्थ्य समिति करेगी निष्प्रायोज्य वाहनों की नीलामी

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दिये कार्यवाही के निर्देश

कहा आयुष्मान कार्ड धारकों को बेहतर उपचार दें सरकारी अस्पताल

देहरादूनः 14 अक्टूबर 2024

प्रदेश भर के चिकित्सालयों एवं स्वास्थ्य विभाग में वर्षों से खड़े निष्प्रायोज्य वाहनों की नीलामी अब जिला स्वास्थ्य समिति करेगी। इस संबंध में शीघ्र ही शासन स्तर से सभी जिला अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिये जायेंगे। इसके साथ ही प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों एवं जिला अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड धारकों को बेहतर उपचार दिया जायेगा ताकि अधिक से अधिक मरीजों को सरकारी अस्पतालों की ओर आकर्षित किया जा सके।

सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज विधान सभा स्थित सभागार में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों एवं कार्यालयों में वर्षों से खड़े निष्प्रायोज्य वाहनों की नीलामी की जिम्मेदारी जिला अधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्वास्थ्य समिति को दिया जायेगा। इस संबंध में शीघ्र ही शासन स्तर से आदेश जारी कर दिये जायेंगे। उन्होंने कहा कि राजकीय मेडिकल कॉलेजों एवं जिला अस्पतालों में तमाम सुविधाओं के बावजूद निजी अस्पतालों की अपेक्षा आयुष्मान कार्ड धारकों का उपचार कम संख्या में हो रहा है, जिनकी संख्या बढाने के लिए विभागीय अधिकारियों को और अधिक प्रयास करने होंगे तथा सरकारी अस्पतालों में सुविधाएं बढ़ानी होंगी।

डॉ. रावत ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि आने वाले समय में सभी राजकीय अस्पतालों का एक ही कलर कोड निर्धारित किया जाए, समस्त अस्पतालों में गेट के साथ ही समस्त स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी संबंधी दो-दो बोर्ड स्थापित किये जाएं तथा अस्पतालों में प्रत्येक दिन अलग-अलग रंग की बेड शीट निर्धारित की जाए। इसके अलावा अधिकारियों एवं कार्मिकों की समय पर उपस्थिति के लिए बायो मेट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। विभिन्न चिकित्सालयों में एक ही पटल पर 03 वर्ष से अधिक समय से तैनात कार्मिकों का पटल बदलने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये गये। विभागीय मंत्री ने जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों के तीमारदारों के लिए रैन बसेरों के निर्माण के लिए डीपीआर तैयार करने के लिए निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये । जिनका निर्माण सीएसआर फण्ड से किया जायेगा।

बैठक में चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभागों द्वारा खर्च बजट की भी समीक्षा की गई जिसमें उन्होंने निर्माण कार्यों में हो रही देरी पर कार्यदायी संस्थाओं के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश अधिकारियों को दिये, साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अंर्तगत उपकरण एवं दवा खरीद की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिये।

बैठक में सचिव स्वास्थ्य, आर राजेश कुमार, मिशन निदेशक, स्वाति एस भदौरिया, अपर सचिव, अनुराधा पाल, नमामि बंसल, महानिदेशक स्वास्थ्य, डॉ. तारा आर्य, निदेशक, चिकित्सा शिक्षा, डॉ. आशुतोष सयाना, निदेशक स्वास्थ्य, डॉ. सुनीता टम्टा, डॉ. मनु जैन, सीएमओ डॉ. संजय जैन, डॉ. आरके सिंह, डॉ. आरएस बिष्ट, डॉ. जौहरी, डॉ. चुफाल सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    * हरिद्वार में ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: पत्रकारिता के क्षेत्र में चुनौतियां एवं अवसर’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित * उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने वरिष्ठ पत्रकारों और सूचना अधिकारियों को…

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    एमसीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रोबोटिक्स और विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, एआई और तकनीक के मॉडल बने आकर्षण का केंद्र हरिद्वार। रोबोटिक्स के मॉडल, विज्ञान के प्रयोग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 3 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 5 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 4 views

    सभी अखाड़ों के सहयोग से दिव्य-भव्य स्वरूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ: श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 11 views

    नवमी पर श्रवणनाथ मठ में कन्या पूजन, श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • October 19, 2026
    • 7 views

    धान खरीद केंद्र बढ़ने से किसानों को राहत की उम्मीद, समस्याएं सुलझाने के लिए मैदान में उतरेगा भाजयुमो

    • By Admin
    • October 16, 2026
    • 13 views