शहरी विकास मंत्री डॉ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने की प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की समीक्षा बैठक 

मंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) मार्च 2022 से शुरू हो पाई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत बीएलसी के माध्यम से 36 परियोजनाओं पर कार्य गतिमान है जिसमें लगभग 25 हजार 972 स्वीकृत आवास में से लगभग 12 हजार 144 आवास पूर्ण हो चुके हैं तथा लगभग 11 हजार 962 आवास निर्माणाधीन हैं।

शहरी विकास मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत ईएचपी के माध्यम से 20 परियोजनाएं संचालित हैं जिसके अन्तर्गत लगभग 15 हजार 960 आवास स्वीकृत किये गये हैं जिनमें लगभग 14 हजार 248 आवास निर्माणाधीन हैं जबकि लगभग 1696 आवास पूर्ण हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि दिसम्बर 2024 तक अवशेष कार्य पूर्ण कर लिए जायेंगे।

मंत्री ने कहा कि हमारा मकसद है कि हर गरीब को छत मुहैया करायी जाए तथा लाभार्थी को ससमय इसका लाभ मिले इसके लिए हमारा विभाग प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मार्च 2022 के बाद से प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के कार्यों में तेजी आयी है।

मंत्री ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत 03 करोड़ मकानों की स्वीकृति देशभर में दी गई है जिनमें से 01 करोड़ मकान शहरी क्षेत्रों के लिए उपलब्ध कराये गये हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के कार्य 2024 से 2029 तक किये जायेंगे जिसमें विभाग द्वारा एमओयू किया कर कार्ययोजना तैयार की गयी है तथा बहुत जल्द प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 पर कार्य शुरू किया जायेगा।

इस अवसर पर बैठक में सचिव शहरी विकास, नितेश कुमार झा, अपर सचिव/निदेशक शहरी विकास, नितिन भदौरिया, सं.मु.प्र., उत्तराखण्ड आवास विकास परिषद, पीसी दुम्का एवं अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    दक्षेश्वर महादेव मंदिर से हरकी पैड़ी तक दंडवत करते हुए पहुंचेंगे हजारों श्रद्धालु, कुंभ-2027 की भव्यता और राष्ट्र की एकता-अखंडता के लिए करेंगे प्रार्थना 31 अक्टूबर को हरकी पैड़ी पर…

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    करवाचौथ के दिन अवकाश के बीच भी किया स्थलीय निरीक्षण, पंतद्वीप से चंडी चौक तक व्यवस्थाएं परखीं, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश हरिद्वार। आसमान से बरसती बारिश, करवाचौथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 20 views

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 25 views

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 10 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 11 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 12 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 9 views