Dehradun कला,संगीत,वादन व गायन के माध्यम से संस्कार रोपित करना आज की आवश्यकता : ऋतु खण्डूडी भूषण

 

देहरादून, 29 सितम्बर 2024

कला,संगीत,वादन व गायन के माध्यम* *से संस्कार रोपित करना आज* *की आवश्यकता : ऋतु* *खण्डूडी भूषण*।

कलाश्रय सांस्कृतिक संस्था द्वारा भारत रत्न प०भीमसेन जोशी की स्मृति में सातवें भीमसेन संगीत समारोह का उद्दघाटन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण व डा० रमेश पोखरियाल निशंक पूर्व मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलन द्वारा किया, तत्पश्चात संस्था की वार्षिक स्मारिका का विमोचन मुख्य अतिथि ऋतु खण्डूडी भूषण द्वारा किया गया ।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती खण्डूडी ने कहा कि शिक्षा का सम्बन्ध जहां बुद्धि से है वही कला का सम्बन्ध मन ,हृदय और आत्मा से है कला संगीत अनेक तत्वों का प्रतिफल है ये तत्व आन्तरिक भी होते है और वाह्रय भी साथ ही व्यक्ति परक भी होते है व वस्तु परक भी ऐसे सभी तत्वों में कला का स्थान सर्वोपरी है ।

विधानसभा अध्यक्ष ने भारत रत्न भीमसेन जोशी को स्मरण करते हुये कहा कि वे भारतीय शास्त्रीय संगीत के महानायक थे। उनकी स्मृती में कलाश्रय संस्था द्वारा संगीत समारोह का आयोजन करना शास्त्रीय संगीत के मर्मज्ञ जोशी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी ।

ऋतु खण्डूडी भूषण द्वारा कलाश्रय सांस्कृतिक संस्था के प्रयासों की सहराना करते हुये कहा कि कला संस्कृति को समर्पित संस्था भारतीय शास्त्रीय संगीत को उत्तराखंड में प्रचारित व प्रसारित करने का प्रयास कर रही है जिससे आने वाले समय में प्रदेश के कलाकारों को एक मंच मिल सकता है इस प्रकार के समागम की उत्तराखंड के कलाकारों को आवश्यकता भी महसूस होती है ।

कार्यक्रम में संगीत जगत के अनेक कलाकारों को विधानसभा अध्यक्ष ने सम्मानित भी किया व शास्त्रीय संगीतज्ञों ने अपने वादन, गायन व जुगलबंदी से श्रोताओं को आत्मविभोर व मन्त्र मुग्ध किया ।

इस अवसर पर पी०एम०ओ० पूर्व प्रशानिक अधिकारी भास्कर खुल्वे , यमनोत्री विधायक संजय डोभाल ,सूर्यकांत धस्माना, डा०एस फारुखी ,रौनक जैन ,हिमांशु दरमोड़ा अंबुजा थपलियाल राम चक्रवती आदि गणमान्य संगीत प्रेमी उपस्थित रहे ।

  • Related Posts

    आपसी एकजुटता से ही ऑटो चालकों की समस्याओं का होगा समाधान : अनिरूद्ध भाटी

    पंचपुरी ऑटो रिक्शा विक्रम एसोसियेशन ललतारौ पुल, हरिद्वार के चुनाव में सर्वसम्मिति से जीवानन्द भट्ट बने अध्यक्ष सप्ताह भर में किया जायेगा कार्यकारिणी का गठन हरिद्वार, 30 दिसम्बर। पंचपुरी ऑटो…

    संकटमोचन हनुमान मंदिर में गूंजेगी हनुमान भक्ति की स्वरलहरी, होगा भव्य सुंदरकांड का पाठ

    ​हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार के प्रसिद्ध निरंजनी अखाड़े स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में आगामी नववर्ष की पूर्व संध्या 31 दिसम्बर को भक्तिमय वातावरण देखने को मिलेगा। भक्तों द्वारा शाम को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आपसी एकजुटता से ही ऑटो चालकों की समस्याओं का होगा समाधान : अनिरूद्ध भाटी

    • By Admin
    • December 30, 2025
    • 11 views

    संकटमोचन हनुमान मंदिर में गूंजेगी हनुमान भक्ति की स्वरलहरी, होगा भव्य सुंदरकांड का पाठ

    • By Admin
    • December 30, 2025
    • 12 views

    हरिद्वार के एमसीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 13वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन

    • By Admin
    • December 30, 2025
    • 12 views

    संरक्षक मंडल ने किया नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत

    • By Admin
    • December 29, 2025
    • 9 views

    सनातन धर्म एवं सामाजिक सद्भाव पर केंद्रित कार्यक्रम संपन्न

    • By Admin
    • December 29, 2025
    • 14 views

    एम सी एस सीनियर सेकेंडरी स्कूल दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

    • By Admin
    • December 29, 2025
    • 16 views