खेल हमारे व्यक्तित्व को आकार देने में मदद करता है: आईजी

डीपीएस में चार दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ

हरिद्वार।

आईजी (कार्मिक) अनंत शंकर ताकवाले ने कहा कि खेल हमारे व्यक्तित्व को आकार देने में मदद करता है, हमारी मानसिक और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देता है। खेल हमें चरित्रवान बनाते हैं इसलिए हमें केवल किताबों से ही नहीं जुड़े रहना चाहिए बल्कि मैदान की हर गतिविधि में भाग लेना चाहिए और खेल खेलने से ही हमारी निर्णय क्षमता बढ़ती है और हमारे प्रतिभा, गुणों तथा रुचियों का विकास होता है। इसलिए हर बच्चे को खेल भावना को विकसित करते हुए अपने जीवन में खेल अवश्य खेलना चाहिए। यह बातें उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कही।

रविवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में चार दिवसीय सीबीएसई क्लस्टर (19) बैडमिंटन टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन समारोह मुख्यअतिथि आईजी (कार्मिक) अनंत शंकर ताकवाले ने आसमान में गुब्बारे छोड़ किया समारोह प्रारम्भ किया। देहरादून एवं नोयडा जोन के खिलाड़ियों को किया सम्बोधित। समारोह में 300 स्कूलों के लगभग 2000 विद्यार्थियों ने ली खेल भावना की शपथ ली। प्रधानाचार्य डॉ. अनुपम जग्गा, पविन्दर सिंह बल, अनुपमा श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर किया।

आईजी के साथ सनम कुमार, तकनीकी प्रतिनिधि सुशील कुमार, सीबीएसई ऑब्जर्वर अजय चौहान, सुदीप सलूजा, प्रधानाचार्य डॉ. अनुपम जग्गा, उप प्रधानाचार्य पविन्दर सिंह बल, उप प्रधानाचार्या अनुपमा श्रीवास्तव सभी खंड प्रभारी, खेल विभाग के सभी कर्मठ अध्यापक, विभिन्न विद्यालयों से आए कोच और बालक खिलाड़ी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ योगाभ्यास

    हरिद्वार, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं…

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर परमार्थ गंगा घाट पर गूंजा योग का संदेश

    योग को दिनचर्या में शामिल कर स्वस्थ, संतुलित और निरोग जीवन अपनाने का आह्वान हरिद्वार, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तरी हरिद्वार स्थित परमार्थ गंगा घाट पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ योगाभ्यास

    • By Admin
    • June 21, 2026
    • 3 views

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर परमार्थ गंगा घाट पर गूंजा योग का संदेश

    • By Admin
    • June 21, 2026
    • 3 views

    मनसा देवी मंदिर में श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं परखी; लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

    • By Admin
    • June 20, 2026
    • 3 views

    माता हासीदेवी के 200वें जन्मोत्सव पर 200 परिवारों को अन्न वितरण, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन

    • By Admin
    • June 18, 2026
    • 4 views

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया गया जश्न

    • By Admin
    • June 18, 2026
    • 7 views

    श्रीमद्भागवत कथा में भक्ति रस की अविरल धारा, साध्वी समाहिता दीदी ने कराया अमृतमय श्रवण

    • By Admin
    • June 17, 2026
    • 5 views