पंजाबी गायक फैजलपुरिया ने लिया अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष का आशीर्वाद

 

हरिद्वार,सुप्रसिद्ध पंजाबी गायक फैजलपुरिया ने पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री महंत ने फैजलपुरिया को माता की चुनरी उड़ाकर आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इससे पहले, फैजलपुरिया ने हरिद्वार स्थित श्री मनसा देवी मंदिर में दर्शन किए और मां से आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर अपनी आगामी योजनाओं और कार्यों के लिए आशीर्वाद मांगा।

श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज ने पंजाबी गायक फैजलपुरिया के गीतों की सराहना की और उनकी संगीत साधना की तारीफ करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। फैजलपुरिया ने भी इस मुलाकात को अपने जीवन का महत्वपूर्ण अनुभव बताया और कहा कि महंत जी का आशीर्वाद उनके लिए प्रेरणादायक है।

हरिद्वार की इस यात्रा के दौरान फैजलपुरिया ने धार्मिक स्थलों का दर्शन किया और वहां की आध्यात्मिक ऊर्जा को महसूस किया।

श्री निरंजनी मायापुर रामलीला संस्था रजिस्टर्ड के सचिव भोला शर्मा ने बताया कि पंजाबी गायक फैकलपुरिया भव्य दशहरा महोत्सव ऋषिकुल मैदान में अपनी कला का जादू बिखेरने के लिए आ रहे हैं।

  • Related Posts

    एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज के एनएसएस शिविर 

    जल संरक्षण व अक्षय ऊर्जा का गूँजा संदेश छात्राओं ने सीखी आत्मरक्षा की बारीकियां हरिद्वार 16 मार्च, 2026 एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा आयोजित सात…

    भोपाल सिंह अध्यक्ष और धर्मपाल सिंह ठेकेदार महामंत्री निर्वाचित, शांतिपूर्ण सम्पन्न हुए चुनाव 

    कड़ी सुरक्षा के बीच अखिल भारतीय सैन समाज धर्मशाला ट्रस्ट समिति के त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न। हरिद्वार, 15 मार्च। नया हरिद्वार कॉलोनी स्थित सैन समाज धर्मशाला में अखिल भारतीय सैन समाज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज के एनएसएस शिविर 

    • By Admin
    • March 16, 2026
    • 3 views

    भोपाल सिंह अध्यक्ष और धर्मपाल सिंह ठेकेदार महामंत्री निर्वाचित, शांतिपूर्ण सम्पन्न हुए चुनाव 

    • By Admin
    • March 15, 2026
    • 3 views

    एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज की एनएसएस इकाई ने बस्तियों में चलाया जन-जागरूकता अभियान

    • By Admin
    • March 14, 2026
    • 4 views

    प्रयोगात्मक ज्ञान हर छात्र के लिए अनिवार्य – श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • March 14, 2026
    • 6 views

    श्रवण नाथ बाजार व्यापार मंडल के चुनाव संपन्न, मनोज खुराना निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

    • By Admin
    • March 13, 2026
    • 5 views

    एस.एम.जे.एन. पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ

    • By Admin
    • March 13, 2026
    • 8 views