मुद्रा योजना जैसे नवाचार हैं सफलता का आधार – अमृता शर्मा बत्रा

सूक्ष्म ऋण हैं लघु उद्योगों का मेरुदंड – आदेश चौहान।

20 सितंबर 2025

आज एस एम जे एन पी जी कॉलेज में माई युवा भारत तथा महाविद्यालय की आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें रानीपुर विधायक श्री आदेश चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रसिद्ध व्यवसायी श्री नीरज कुमार कुमार उपस्थित रहे जबकि मुख्य वक्ता के रूप में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, देहरादून की मुख्य प्रबंधक श्रीमती अमृता शर्मा बत्रा तथा आमंत्रित वक्ता के रूप में श्री दिनेश कुमार, प्रबंधक, यूको बैंक गोविंदपुरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजक के रूप में माई युवा भारत की ओर से श्री रोशन कुमार, जिला युवा अधिकारी, हरिद्वार कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। जबकि महाविद्यालय की आयोजक समिति में डॉ मनोज कुमार सोही, डॉ गीता शाह, श्री वैभव बत्रा तथा श्रीमती कविता छाबड़ा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए प्राचार्य प्रो सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना विकसित भारत की ओर ले जाने वाला मजबूत कदम हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी योजनाएं युवाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बना रही हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री आदेश चौहान, विधायक रानीपुर ने कहा कि उन्होंने अपने क्षेत्र में वास्तविक अर्थों में बेहद साधारण सामाजिक आर्थिक पृष्ठभूमि से आने वाले लोगों का जीवन प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से बदलते हुए देखा हैं। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के युवा अधिक से अधिक केंद्रीय योजनाओं का लाभ ले। उन्होंने इस अवसर पर युवा सांसद खेलकूद योजना में भी युवाओं से प्रतिभाग करने की अपील की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता श्रीमती अमृता शर्मा बत्रा ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की बारीकियां छात्र छात्राओं को समझाई। उन्होंने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए कहा कि वे अधिक से अधिक नवाचार को अपनाते हुए व्यावसायिक सफलता को अर्जित करे। यूको बैंक गोविंदपुरी के प्रबंधक श्री दिनेश कुमार ने शिक्षा ऋण की आवश्यक जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापित करने के क्रम में श्री नीरज कुमार कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि युवा विदेश का सपना छोड़कर इसी देश में व्यावसायिक सफलता की मजबूत नींव रखे ताकि भारत की अर्थव्यवस्था को उचित दिशा दी जा सके। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री रोशन कुमार, जिला युवा अधिकारी ने अपने अनुभव छात्र छात्राओं के साथ साझा किए। कार्यक्रम में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के समन्वयक डॉ संजय कुमार माहेश्वरी ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना को युवा स्वावलंबन का आधार बताया। इस अवसर पर 22 अगस्त से 28 अगस्त 2025 के मध्य कुरुक्षेत्र में 16 राज्यों में प्रथम पुरस्कार पाने वाले रेड क्रॉस क्लब के विजेता छात्रों दिव्यांशु गैरोला, दिव्यांशु नेगी, विकास चौहान, अमन पाठक, निशांत सिंह एवं रेड क्रॉस नोडल श्री यादविंदर सिंह को पुरस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त विकसित भारत थीम पर आयोजित लेखन प्रतियोगिता में स्थान पाने वाली एम ए हिंदी की छात्रा अपराजिता उन्मुक्त को भी सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत छात्राओं ने उत्तराखंड राज्य मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष के लिए धनराशि भी इस अवसर पर एकत्र की । इस अवसर पर प्रो जे सी आर्य, प्रो विनय थपलियाल, डॉ पूर्णिमा सुंदरियाल, डॉ रजनी सिंघल, रिन्कल गोयल , रिचा मिनोचा , अंकित , विवेक मित्तल , डॉ पदमावती तनेजा, डॉ मोना शर्मा, डॉ मीनाक्षी शर्मा, डॉ वंदना सिंह, डॉ रेणु सिंह, डॉ पल्लवी, डॉ मनीषा पांडे, हरीश कुमार जोशी ,पंकज भट्ट आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    देश की आंतरिक सुरक्षा, सुशासन और राष्ट्र की एकता-अखंडता को मजबूत बनाने में उनके प्रयास प्रेरणादायी : श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी हरिद्वार। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…

    सभी अखाड़ों के सहयोग से दिव्य-भव्य स्वरूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ: श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    सनातन का सबसे बड़ा पर्व है कुंभ: महामंडलेश्वर करौली शंकर कुंभ की तैयारियों और संत समाज की एकजुटता पर निरंजनी अखाड़े में प्रमुख संतों की बैठक हरिद्वार, कुंभ मेला 2027…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 3 views

    सभी अखाड़ों के सहयोग से दिव्य-भव्य स्वरूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ: श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 8 views

    नवमी पर श्रवणनाथ मठ में कन्या पूजन, श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • October 19, 2026
    • 5 views

    धान खरीद केंद्र बढ़ने से किसानों को राहत की उम्मीद, समस्याएं सुलझाने के लिए मैदान में उतरेगा भाजयुमो

    • By Admin
    • October 16, 2026
    • 11 views

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 20 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 24 views