वैश्य समाज की महिलाओं ने धूमधाम से मनायी हरियाली तीज

पारंपरिक सांस्कृतिक गीतों पर दी नृत्य की प्रस्तुति

हरिद्वार, 28 जुलाई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार की महिला विंग की ओर से हरियाली तीज का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मध्य हरिद्वार स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मेहंदी प्रतियोगिता, तीज क्वीन आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महिलाओं ने पारंपरिक सांस्कृतिक गीत व नृत्य की प्रस्तुति भी दी। मुख्य अतिथि मीनू अग्रवाल ने सभी को तीज महोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि परंपराओं से ही देश की पहचान है। तीज महोत्सव महिला सशक्तिकरण को दर्शाते वाला पर्व है। तीज पर महिलाएं व्रत रखकर परिवार की सुख समृद्धि एवं पति की दीर्घायु की कामना करती हैं। महिला विंग की अध्यक्ष पिंकी अग्रवाल एवं महामंत्री शालिनी अग्रवाल ने कहा कि महिला विंग की और से प्रतिवर्ष हर्षोल्लाह व धूमधाम के साथ तीज महोत्सव का आयोजन किया जाता है। जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने का अवसर भी मिलता है। शशी अग्रवाल व ब्रजेश कंसल ने कहा कि महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर राष्ट्र निर्माण में निर्णायक भूमिका निभा रही है। महिला विंग महिलाओं के आत्म सम्मान की लड़ाई को लगातार लड़ रहा है। सभी महिलाओं को तीज पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि तीज पर्व भारतीय परंपराओं एवं संस्कृति को दर्शाने वाला पर्व है। कार्यक्रम संयोजक प्राची गुप्ता एवं कीर्ति अग्रवाल ने मुख्य अतिथि मीनू अग्रवाल का स्वागत किया। इस दौरान कंचन अग्रवाल, अंजू बंसल, सीमा अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, नीति मेहता, ललितेश, हिमानी, सारिका, दिव्या अग्रवाल, संध्या गुप्ता, संगीता अग्रवाल, अर्चना गुप्ता, अर्चना अग्रवाल, दीपा अग्रवाल, मधु जैन, सोलन गुप्ता, रंगोली, मीना अग्रवाल, रिया, राखी, नेहा गर्ग, सपना गर्ग, संगीता मित्तल, पूजा अग्रवाल, मोनिका गुप्ता, नीलम, सवीता, नीना जैन, विनिती जैन, मृदुला सिंघल, मीनू अग्रवाल, संगीता अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही। कार्यक्रम समाप्त होने के उपरांत सभी महिलाओं ने दो मिनट का मौन रखकर मनसा देवी हादसे के मृतकों को श्रद्धांजलि दी और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

  • Related Posts

    त्र्यंबक-नासिक महाकुंभ मेला की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

    नासिक के तपोवन स्थित जनार्दन स्वामी आश्रम में त्र्यंबक-नासिक महाकुंभ मेले की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद और कुंभ मेला…

    जनपद के विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 6735.60 लाख की जिला योजना अनुमोदित

    *जनपद प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिला योजना समिति की बैठक* *सभी जनप्रतिनिधि दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करते हुए क्षेत्र के विकास के बने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    त्र्यंबक-नासिक महाकुंभ मेला की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

    • By Admin
    • April 29, 2026
    • 4 views

    जनपद के विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 6735.60 लाख की जिला योजना अनुमोदित

    • By Admin
    • April 29, 2026
    • 4 views

    जनगणना कार्य में लापरवाही पर सख्ती: 15 कर्मियों को नोटिस, तहरीर दर्ज कराने की तैयारी

    • By Admin
    • April 29, 2026
    • 5 views

    मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड वन विकास निगम के “रजत जयंती समारोह” में किया प्रतिभाग

    • By Admin
    • April 29, 2026
    • 5 views

    श्री शकुन्तला शास्त्री महिला इंटर कॉलेज का शानदार परीक्षा परिणाम, इंटर में 98.34 और हाईस्कूल में 97 प्रतिशत रहा

    • By Admin
    • April 25, 2026
    • 3 views

    स्वामी कपिलानंद सरस्वती बने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर, संत समाज ने तिलक चादर प्रदान कर किया महामंडलेश्वर पद पर अभिषेक

    • By Admin
    • April 23, 2026
    • 6 views