सड़क दुर्घटनाओं  को कम करने के लिए सड़क सुरक्षा नियमों का पालन किया जाए: जिलाधिकारी

हरिद्वार,सड़क दुर्घटनाओं  को कम करने के लिए सड़क सुरक्षा नियमों का पालन किया जाए जिलाधिकारी।*

*जनपद में जो भी ब्लॉक स्पॉट है उन पर त्वरित की जाए करवाई।*

*बिना हेलमेट पहने दो पहिया वाहनों पर करवाई तेज करने के दिए निर्देश एवं ओवरलोडिंग पर रखी जाए कड़ी निगरानी*

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को सड़क सुरक्षा एवं दुघर्टना न्यूनीकरण अनुश्रवण समिति की बैठक की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित  करने के लिए सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन किया जाए। उन्होंने  निर्देश दिए कि ओवरलोडिंग पर कड़ी निगरानी रखते हुए संबंधित के विरुद्ध नियम अनुसार करवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने भी निर्देश दिए कि जनपद में जो भी ब्लैक स्पॉट है उन्हें चिन्हित कर उन पर सुरक्षा की दृष्टि से जो भी कार्य किए जाने है उन्हें तत्परता से पूर्ण कर लिए जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि भेल के मध्य मार्ग पर निर्मित राउंड अबाउट्स का आकर भी मानकानुसार हो।

जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को मनसा देवी हिल बाईपास पर ब्रह्मपुरी में सड़क की दोनों ओर हो रहे अतिक्रमण को तुरंत हटाने के निर्देश दिए तथा जिला प्रशासन, एआरटीओ एवं पुलिस का सहयोग लेकर अतिक्रमण हटाते हुए उन पर मुकदमा भी दर्ज करने के निर्देश दिए।

उन्होंने ये भी न दिए कि जो भी दो पहिया वाहन चालक सड़क सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करता इस पर कड़ी निगरानी रखने के साथ ही उनपर निरंतर चालान की करवाई कि जाए ।

सड़क सुरक्षा की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से अनुपालन करना सुनिश्चित करे , जिससे कि सड़क दुघटनाएं गठित न होने पाए तथा उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि हरिद्वार ओर रुड़की के सभी मैन चौराहों ट्रैफिक के अनुसार मानकानुसार है कि नहीं इसकी भी जांच की जाए ।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के सी पलड़िया ने बैठक की जानकारी देते हुए अवगत कराया कि नियमों का पालन ना करने वालों पर कड़ी निगरानी रखने के साथ ही नियमों को पालन न करने वाले वाहन चालकों पर घर पर ही ई चालान भेजे जा रहे है ।

इस दौरान अधीक्षण अभियंता लो नि वो डीपी सिंह, एआरटीओ (ई) हरिद्वार नेहा झा, एआरटीओ (ई) रुड़की कृष्ण चंद,इंसीडेंट मैनेजर रुड़की अतुल कुमार शर्मा, एसीएमओ डॉ अनिल कुमार वर्मा, ईई यूपीसीएल दीपक सैनी,सीओ ट्रैफिक संजय चौहान आदि संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    गऊघाट सुभाष घाट पर 58वां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न, रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर केक काटकर की गई आतिशबाजी हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन…

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु, लीलाओं और झांकियों ने मोहा मन हरिद्वार। मुरली की मधुर धुन, भजनों की स्वर लहरियां और भगवान श्रीकृष्ण की मनोहारी लीलाओं के मंचन से भीमगोड़ा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 6 views

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 9 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    • By Admin
    • August 25, 2026
    • 9 views

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    • By Admin
    • August 22, 2026
    • 12 views

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 15 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 18 views