जनपद हरिद्वार के 32वे जिलाधिकारी के रूप में मयूर दीक्षित ने किया पदभार ग्रहण

* *मानसून के दृष्टिगत जलभराव क्षेत्रों में जल निकासी एवं कांवड़ यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित एवं सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का सफल क्रियान्वित करते हुए आमजन तक पहुंचना रहेगी प्राथमिकता- मयूर दीक्षित।*

* *जनपद आगमन पर अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी सहित सभी उप जिलाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंटकर नवनियुक्त जिलाधिकारी का किया स्वागत।*

*हरिद्वार 04 जून 2025* उत्तराखण्ड शासन के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित मुख्य कोषाधिकारी कार्यालय पहुंच कर डबललॉक का निरीक्षण कर जनपद हरिद्वार के 32वे जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।

इस अवसर पर प्रेस को जानकारी देते हुए कहा कि आगामी मानसून के दृष्टिगत जनपद के जलभराव क्षेत्रों में आम जन को परेशनी न हो उसके लिए जल की निकासी के लिए उचित प्रबंधन साथ ही आगामी कांवड़ यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करना उनकी प्राथमिकताएं हैं।

उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का सफल क्रियान्वित एवं पारदर्शिता एवं सरलीकरण के साथ अंतिम छोर पर निवासरत आमजन तक पहुंचना उनकी प्राथमिकताओं में से है, जिससे कि आमजन मानस को संचालित योजनाओं का लाभ उपलब्ध हो सके ।

उन्होंने कहा कि आमजन के समस्याओं का त्वरित निस्तारण संबंधित अधिकारियों द्वारा किया जाएगा, इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही एव दिलाई क्षम्य नहीं होगी।

उन्होंने ये भी कहा कि योजनाओं का गुणवत्ता एवं धरातल पर कार्य न होने की दशा में एवं आम जनमानस की समस्याओं का त्वरित निस्तारण न करने वाले की शिकायत मिलने पर उनके विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक करवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, एचआरडीए उपाध्यक्ष मनीष सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, डिप्टी कलेक्टर रुड़की प्रेम लाल, उप जिलाधिकारी हरिद्वार जितेंद्र कुमार, उप जिलाधिकारी रुड़की लक्ष्मी राज चौहान, उप जिलाधिकारी लक्सर सौरभ असवाल, वरिष्ठ कोषाधिकारी अजय कुमार साहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

*———*

  • Related Posts

    कुम्भ-2027 को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा

    *कुम्भ क्षेत्र में एनएच से जुड़ी परियोजनाओं को अविलंब पूरा करें : मेला अधिकारी* *सभी सड़कों पर ब्लैक टॉप, सुरक्षा व सौंदर्यीकरण तथा चौराहों के सुधार के निर्देश* *रेलवे स्टेशनों…

    भव्य शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान

    हरिद्वार। परम् पूज्य संत शिरोमणि आचार्य 108 विद्यासागर जी महाराज की परम शिष्या, परम पूज्य आर्यिका 105 पूर्णमति माता जी के सानिध्य में आयोजित 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान (विश्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कुम्भ-2027 को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 3 views

    भव्य शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 5 views

    पैसों से सुख नहीं खरीदा जा सकता : आर्यिका पूर्णमति

    • By Admin
    • March 11, 2026
    • 6 views

    भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान का छठा दिन

    • By Admin
    • March 10, 2026
    • 5 views

    प्रेमनगर आश्रम में आचार्य समयसागर जी का 46वां दीक्षा समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 4 views

    मौलाना अब्दुल सलीम के बयान पर भड़के अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्रपुरी महाराज

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 6 views