गंगा दशहरा/निर्जला एकादशी स्नान मेला पर्व की ब्रीफिंग सम्पन्न, एसएसपी ने किया मेले में नियुक्त पुलिस फोर्स को ब्रीफ

*ऋषिकुल ऑड़िटोरियम में आयोजित की गई ब्रीफिंग, ऑफिसर्स ने मौजूद फोर्स से साझा की स्नान मेला हेतु तैयार रणनीति*

*एसपी क्राइम जितेन्द्र मेहरा संभालेंगे यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी, पुलिस अधीक्षक नगर को संपूर्ण स्नान की कमान*

*स्नान पर्व के खाके को धरातल पर किया जाएगा लागू, मेला क्षेत्र 02 सुपर जोन, 11 जोन व 27 सेक्टर में किया गया विभाजित*

*कन्ट्रोल रुम से सीसीटीवी कैमरे रखेंगे चौकस निगरानी, मेला क्षेत्र के चप्पे-चप्पे पर रखी जायेगी पैनी नजर*

*विभाजित सेक्टर, जोन व सुपर जोन के मुताबिक ऑफिसर्स को दी गई जिम्मेदारी, किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही*

*B.D.S. टीम एवं डॉग स्क्वॉड मेला क्षेत्र में निरंतर रहेंगे सक्रिय, रेलवे स्टेशन/ बस अड्डे एवं मेला क्षेत्र की करेंगे निगरानी*

*मेला क्षेत्र के भीड़ भाड़ वाले इलाकों में सादे वस्त्रों में पुलिसकर्मी तैनात, हर संदिग्ध गतिविधि टटोलने के लिए हैं तैयार*

हरिद्वार आ रहे सभी श्रद्धालुगण का हरिद्वार पुलिस स्वागत करती है, आपसी समन्वय से मेले को सकुशल सम्पन्न कराना रहेगी प्राथमिकता – एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल

आज दिनांक 04-06-2025 को ऋषिकुल ऑड़िटोरियम में गंगा दशहरा/ निर्जला एकादशी स्नान मेला पर्व में तैनात पुलिस बल की ब्रीफिंग आयोजित की गई। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की अध्यक्षता में आयोजित ब्रिफिंग में स्नान पर्व को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु अधिकारियों द्वारा उपस्थित पुलिस बल को निम्नानुसार निर्देशित किया गया:-

1- बदलते मौसम के मुताबिक मेले में नियुक्त प्रत्येक जवान अपने साथ छाता या बरसाती रखना सुनिश्चित करें। गर्मी होने पर डिहाईड्रेशन से बचने के लिए आप ग्लूकोज एवं ORS का भी प्रयोग कर सकते हैं।

2- सुनिश्चित करें की इस दौरान ताजा एवं पोष्टिक भोजन किया जाए ताकी आप स्वस्थ तन-मन के साथ अपनी ड्यूटी कर अपना 100% दे पाएं।

3- ड्यूटी प्वाइंट पर पहुंचने से पूर्व प्रत्येक पुलिस जवान अपनी ड्यूटी की अच्छे से जानकारी कर लें एवं अपने सहकर्मी एवं उच्चाधिकारी को मोबाइल नम्बर अवश्य रखें।

4- विभिन्न परिस्थितियों के लिए तैयार किये गए ट्रैफिक प्लान की आपको जानकारी होनी चाहिए ताकी आवश्यक स्थिति में उन्हे धरातल पर लागू कर सकें। प्लान के सम्बन्ध में कोई भी असमंजस की स्थिति होने पर बेझिझक अपने उच्चाधिकारी से पूछें।

5-मेले के दौरान फैलने वाली अफवाह अक्सर बड़ी दुर्घटना का कारण बनती है। इन्हे रोकने के लिए सादे वस्त्रों में तैनात पुलिस कर्मी, LIU एवं चेतक/ मोबाईल वाहन क्षेत्र में सतर्क दृष्टी रखें।

6- किसी भी शरारती तत्व की गडबडी फैलाने की जानकारी मिलने अथवा ऐसी किसी घटना की आशंका होने पर तत्काल अपने उच्चाधिकारी को तत्काल अवगत कराना सुनिश्चित करें।

7- क्राउड कंट्रोल एवं ट्रैफिक डायवर्जन के लिए समस्त जोनल प्रभारी/ सैक्टर प्रभारी ड्यूटी स्थल पर कर्म0 को भंली भांति ब्रीफ कर लें। जनता के प्रति आपका व्यवहार शालीन एवं दृढ़ रहे।

8- जल पुलिस, बम स्क्वायड प्रभारी सहित अपने सीमावर्ती सैक्टर व जोनल प्रभारियों आदि के महत्वपूर्ण नम्बर अपने पास अवश्य रखें।

9- सभी जवान अपने ड्यूटी प्वाइंट पर समय से पहुंचकर पूर्व से नियुक्त अधि0/कर्म0 को समय से रिलिव करना सुनिश्चित करें।

10- निरीक्षक LIU संवेदनशील स्थानो पर अभिसूचना कर्मियो को नियुक्त कर लाभप्रद सूचना से अवगत कराना सुनिश्चित करें।

11- मुख्य हर की पौड़ी घाट, मन्सा देवी व चण्ड़ी देवी मन्दिरों में भीड़ का अत्याधिक दबाव रहता है। इन स्थानों पर नियुक्त फोर्स घाटों को निरंतर खाली कराने एवं श्रद्धालुओं को तरतीब से बाहर निकालने हेतु सजग रहें ताकी किसी प्रकार की भगदड़ की संभावना न हो।

12- ड्यूटी के दौरान केवल आवश्यक कार्य के लिए ही मोबाइल फोन का प्रयोग किया जाए।

13- प्रचलित चारधाम यात्रा के दृष्टिगत यातायात प्रबंधन के दौरान हमें वाहनों के भारी दबाव का भी सामना करना होगा। आप सभी अपना 100% दें, हम इस चुनौती से आपसी समन्वय बनाते हुए टीम वर्क के साथ पार पाएंगे।

14-प्रत्येक पुलिस कर्मी की अपने पॉइंट पर बहुत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है चाहे वह किसी भी रैंक का हो परिस्थिति के अनुसार उसे अपने विवेकानुसार कार्यवाही करनी हैl

स्नान को सकुशल सम्पन्न करवाने हेतु निम्न पुलिस बल नियुक्त किया गया हैः-

अपर पुलिस अधीक्षक-03, पुलिस उपाधीक्षक-09, निरीक्षक/थानाध्यक्ष – 18, उ0नि0/ अपर उ0निरी0 – 60, म0उ0नि0/ म0अ0उ0नि0- 10, हे0का0/का0- 243, महिला कांस्टेबल- 46, टीआई – 03, उ0नि0/ अपर उ0निरी0 यातायात- 14, हे0का0/ कांस्टेबल टीपी – 26, BDS / ड़ॉग स्कवॉड़ – 01 टीम, फायर टेन्डर मय यूनिट -04, घुड़सवार दल- 02 टीम, फ्लड़ कम्पनी- 01, जल पुलिस- 16 कर्मी, प्लाटून, PAC – 04 कम्पनी

  • Related Posts

    नवमी पर श्रवणनाथ मठ में कन्या पूजन, श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने लिया आशीर्वाद

    कन्याओं के चरण धोकर चुनरी ओढ़ाई, उपहार और दक्षिणा भेंट की; नारी सम्मान और सनातन संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश कन्या पूजन नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक: श्रीमहंत…

    धान खरीद केंद्र बढ़ने से किसानों को राहत की उम्मीद, समस्याएं सुलझाने के लिए मैदान में उतरेगा भाजयुमो

    विक्रम भुल्लर बोले—धान की तौल से लेकर खरीद और भुगतान तक किसानों की परेशानी दूर कराना प्राथमिकता खरीद केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे भाजयुमो कार्यकर्ता, अधिकारियों तक पहुंचाएंगे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नवमी पर श्रवणनाथ मठ में कन्या पूजन, श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • October 19, 2026
    • 3 views

    धान खरीद केंद्र बढ़ने से किसानों को राहत की उम्मीद, समस्याएं सुलझाने के लिए मैदान में उतरेगा भाजयुमो

    • By Admin
    • October 16, 2026
    • 9 views

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 18 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 22 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 27 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 27 views