कप्तान डोबाल की अगुवाई में हरिद्वार पुलिस का आलराउंडर परफॉर्मैंस

*कोतवाली रानीपुर*

*मोटर साईकिल सहित दो शातिर स्नेचर धर दबोचे*

*कब्जे से देशी तमंचा, चाकू तथा दो चैन बरामद*

*कुछ दिन पहले ही चैन स्नैचिंग को दिया था अन्जाम”*

*रानीपुर व सिडकुल क्षेत्र में हुई थी स्नैचिंग की वारदात*

*रंगाई पुताई के एक्सपर्ट खेल रहे थे खेल, कारस्तानी हुई बेनकाफ*

*एक आरोपी बहादराबाद से पहले भी जा चुका है जेल*

*अपने खर्चे पूरे करने के लिए साथी संग की वारदात*

कोतवाली रानीपुर पर दिनांक 23.05.2025 को एक महिला ने शिकायत दी कि 02 अज्ञात मो0सा0 सवार व्यक्तियो ने शिवालिगनगर में उनके गले से चैन को झपट्टा मारकर छीनकर लिया और मौके से भाग गए। शिकायत पर मु0अ0सं0 223/25 धारा 304(2) बी0एन0एस0 का अभियोग पंजीकृत किया गया। इसके अतिरिक्त शिवालिक नगर में अज्ञात मो0सा0 सवार द्वारा महिला के गले से चैन चीनने का प्रयास के संबंध में मु0अ0सं0 229/25 धारा 304(2), 62 बी0एन0एस0 का अभियोग पंजीकृत किया गया।

उपरोक्त घटनाओ के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर श्री कमल मोहन भण्डारी के नेतृत्व में घटनाओ के अनावरण हेतु तत्काल पुलिस टीम द्वारा ठोस सुरागरसी पतारसी कर विभिन्न सीसीटीवी कैमरों का अध्ययन करते हुये, घटना में सम्मिलित अज्ञात मो0सा0 सवार स्नैचरो की तलाश की गयी।

कल दिनांक 28.05.2025 को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दौराने चैकिंग चिन्मय चौक पर एक मो0सा0 पर सवार दो व्यक्तियो को रोकने का प्रयास किया जो कट मारकर चिन्मय डिग्री कालेज की ओर सिडकुल जाने वाले कच्चे रास्ते की ओर भागे। पुलिस टीम ने पीछा कर उन्हे पकड़ते हुए संदिग्ध अलीखान और गुलनवाज को उक्त मोटर साईकिल के साथ दबोचकर उनके कब्छे से एक देशी तमंचा 315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस, 01 चाकू व अदद चैन की बरामदगी।

पूछताछ पर अलीखान व गुलनवाज द्वारा बताया कि उनके द्वारा दिनांक 23.5.2025 को शिवालिक नगर मे शाम के समय पार्क के पास से अपने मकान के अंदर जा रही एक बुजूर्ग महिला के गले से मकान के गेट के पास से लूटी थी। हम दोनो पेंट पुताई का काम साथ मे करते है हमने सिडकुल शिवालिक नगर ज्वालापुर साइड मे काफी घरो मे पेंट पुताई का काम किया है इस कारण हमे इस क्षेत्र के सारे रास्तो की अच्छी जानकारी है, अली खान ने कहा कि उस दिन मे अपने गांव के रहने वाले अफजाल से उसकी मोटरसाइकिल कपड़े खरीदने के बहाने मांग कर लाया था, जिससे उनके द्वारा शिवालिक नगर में एक महिला के गले से चैन छीनी तथा एक स्कूटी पर जा रही महिला के गले से भी चैन छीनने का प्रयास किया था।

इसके अलावा उनके द्वारा दिनांक-20.05.25 को इसी मोटरसाकिल से सिडकुल मे एक फैक्ट्री के सामने सड़क पर स्कूटी मे सवार पुरुष व महिला को ओवरटेक कर तमंचा दिखाकर महिला के गले से चैन लूटी थी। चैन लूटते समय महिला के गले मे झपट्टा मारने के दौरान चैन का आधा हिस्सा वहीं गिर गया था तथा आधा हाथ मे आ गया था।

अलीखान ने बताया कि वह पूर्व मे बहादराबाद रूहालकी क्षेत्र मे एक बैंक मे चोरी करने के प्रयास तथा एक अन्य चोरी मे जेल गया था, अभी जमानत पर चल रहा है, केस लडने के लिये पैसो कीआवश्यकता थी, इस कारण उसके द्वारा अपने साथी के साथ मिलकर चैन लूटने की योजना बनाई ।”

*विवरण आरोपित-*

1- अलीखान पुत्र इशरार अली निवासी ग्राम बढेड़ी राजपुताना थाना बहादराबाद जनपद हरिद्वार उम्र-22 वर्ष

2- गुलनवाज पुत्र दिलशाद निवासी ग्राम अलीपुर थाना बहादराबाद जनपद हरिद्वार उम्र 20 वर्ष

*बरामदगी-*

1- एक देशी तमंचा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस

2- एक चाकू

3- एक पीली धातु चैन का टुकडा

4- एक पीली धातु की चैन

*आपराधिक इतिहास-*

1- मु0अ0सं0 435/24 धारा 305,331(4),324(4),317(2) बीएनएस थाना बहादराबाद बनाम अली खान

2- मु0अ0सं0 223/25 धारा 309(6),304(2),61(2),317(2) बी0एन0एस0 3/4/25 शस्त्र अधि0 थाना रानीपुर

3- मु0अ0सं0 229/25 धारा 304(2),62,61(2) बी0एन0एस0 थाना रानीपुर

4- मु0अ0सं0 261/25 धारा 309(6),61(2),317(2) बीएनएस 4/25 शस्त्र अधि0 थाना सिडकुल

*पुलिस टीम-*

1- प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी

2- उ0नि0 विकास रावत (चौकी प्रभारी गैस प्लान्ट)

3- हे0का0 गोपीचन्द

4- का0 अर्जन पटवाल

5- का0 मंजीत राणा

6- का0 विवेक गुसांई

  • Related Posts

    नवमी पर श्रवणनाथ मठ में कन्या पूजन, श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने लिया आशीर्वाद

    कन्याओं के चरण धोकर चुनरी ओढ़ाई, उपहार और दक्षिणा भेंट की; नारी सम्मान और सनातन संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश कन्या पूजन नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक: श्रीमहंत…

    धान खरीद केंद्र बढ़ने से किसानों को राहत की उम्मीद, समस्याएं सुलझाने के लिए मैदान में उतरेगा भाजयुमो

    विक्रम भुल्लर बोले—धान की तौल से लेकर खरीद और भुगतान तक किसानों की परेशानी दूर कराना प्राथमिकता खरीद केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे भाजयुमो कार्यकर्ता, अधिकारियों तक पहुंचाएंगे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नवमी पर श्रवणनाथ मठ में कन्या पूजन, श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • October 19, 2026
    • 4 views

    धान खरीद केंद्र बढ़ने से किसानों को राहत की उम्मीद, समस्याएं सुलझाने के लिए मैदान में उतरेगा भाजयुमो

    • By Admin
    • October 16, 2026
    • 11 views

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 20 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 24 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 30 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 29 views