समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सभी जनकल्याण योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर निवासित व्यक्ति को उपलब्ध हो:देश राज कर्णवाल

*समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का सभी विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचना सुनिश्चित करे।*

*छात्रवृत्ति पाने से जनपद का कोई भी छात्र वंचित न रहे, शिक्षा विभाग को छात्रों की सूची उपलब्ध करने के दिए निर्देश।*

रुड़की 29 मई 2025– समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल ने गुरुवार को नगर निगम सभागार में विभिन्न विभागीय विकास योजनाओं की समीक्षा की। बैठक से पहले, श्री कर्णवाल बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

उन्होंने समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि दिव्यांग व्यक्तियों को मौके पर ही लाभान्वित करने हेतु शीघ्र ही दिव्यांग कैम्प का आयोजन किया जाए। उन्होंने समाज कल्याण हेतु संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु निर्देश दिए कि जितने भी सामाजिक संघटन है, उनके अध्यक्षों के नम्बर, जनप्रतिनिधियों तथा हारे हुए जनप्रतिनिधियों के भी नंबर लेकर समाज कल्याण विभाग द्वारा सम्पर्क करते हुए योजनाओं का फीडबैक लिया जाए तथा छूटे हुए पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि सरकार के पास धनराशि की कमी नहीं है,केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के साथ अधिक से अधिक कार्यों की डबटेलिंग की जाए। उन्होंने एससी समाज के कम से कम 100 बच्चों को रोजगार लेने वाले की जगह देने वाला बनाये जाने की दिशा में कार्य करने के निर्देश महाप्रबंधक उद्योग को दिए।उन्होंने अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत मुकदमों में नियमानुसार पीड़ित व्यक्तियों को आर्थिक सहायता शीघ्रता से उपलब्ध कराने के निर्देश जिला समाज कल्याण अधिकारी को दिए। उन्होंने विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों की संख्या तथा श्रेणीवार छात्रवृत्ति का लाभ ले रहे विद्यार्थियों की संख्या एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने किसान सम्मान निधि प्राप्त कर रहे कृषकों तथा कुल कृषकों की संख्या की सूची 15 दिन के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ताकि सभी पात्र व्यक्तियों को योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने जिला सेवायोजन अधिकारी को निर्देश दिए कि स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु कंपनियों से संपर्क करने तथा नियमानुसार 70 प्रतिशत स्थानीय युवाओं को कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिक से अधिक श्रमिकों का पंजीकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश श्रम विभाग के अधिकारियों को दिए।   उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को अपने–अपने विभाग से संबंधित संचालित समाज कल्याण संबंधित योजनाओं की अद्यतन जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि सरकार जनता के द्वार की कल्पना को साकार करते हुए पात्र व्यक्तियों को उनके क्षेत्र में ही लाभान्वित करने हेतु कैंपों का रोस्टर जारी करते हुए कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए।

श्री कर्णवाल ने प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाबा सहे डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का सपना साकार किया है।

विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि तहसील में छात्रवृत्ति से संबंधित एक सेल बनाया जाए ताकि प्राथमिकता से कार्यवाही और फार्म भरने के लिए सभी दस्तावेज़ सरलता से प्राप्त हों, छात्रवृत्ति हेतु समय से सत्यापन कार्य किया जाएं।

इस अवसर पर दो पात्र व्यक्तियों को अटल आवास सम्मान पत्र तथा एक दिव्यांग व्यक्ति को व्हील चेयर उपलब्ध कराई गई।

इस दौरान बीजेपी जिला अध्यक्ष डॉ मधु सिंह, डिप्टी कलेक्ट्रेट लक्ष्मी राज चौहान,जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, विधायक प्रतिनिधि सुशील त्यागी,जिला मंत्री प्रमोद चौधरी, जिला समाज कल्याण अधिकारी अभिजीत सिंह, खंड विकास अधिकारी मानस मित्तल, मुख्य कृषि अधिकारी जीएस भंडारी, सहायक समाज कल्याण अधिकारी जनपद मुख्यालय संदीप चौधरी,अपर जिला समाज कल्याण अधिकारी सुबोध शर्मा सहित अन्य विभागीय अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

  • Related Posts

    नवमी पर श्रवणनाथ मठ में कन्या पूजन, श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने लिया आशीर्वाद

    कन्याओं के चरण धोकर चुनरी ओढ़ाई, उपहार और दक्षिणा भेंट की; नारी सम्मान और सनातन संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश कन्या पूजन नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक: श्रीमहंत…

    धान खरीद केंद्र बढ़ने से किसानों को राहत की उम्मीद, समस्याएं सुलझाने के लिए मैदान में उतरेगा भाजयुमो

    विक्रम भुल्लर बोले—धान की तौल से लेकर खरीद और भुगतान तक किसानों की परेशानी दूर कराना प्राथमिकता खरीद केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे भाजयुमो कार्यकर्ता, अधिकारियों तक पहुंचाएंगे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नवमी पर श्रवणनाथ मठ में कन्या पूजन, श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • October 19, 2026
    • 4 views

    धान खरीद केंद्र बढ़ने से किसानों को राहत की उम्मीद, समस्याएं सुलझाने के लिए मैदान में उतरेगा भाजयुमो

    • By Admin
    • October 16, 2026
    • 11 views

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 20 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 24 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 30 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 29 views