विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 को सफल बनाने के लिए उत्तराखंड पूरी तरह तैयार – कृषि मंत्री गणेश जोशी

देहरादून, 19 मई। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) एवं केंद्रीय कृषि मंत्रालय द्वारा आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस बैठक में प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने वर्चुअल रूप से प्रतिभाग किया। इस बैठक में देशभर के सभी राज्यों के कृषि मंत्री वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।

बैठक का उद्देश्य आगामी 29 मई से 12 जून 2025 तक चलने वाले ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ की रणनीति एवं क्रियान्वयन को लेकर सभी राज्यों के साथ समन्वय स्थापित कर चर्चा की गई। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री ने सभी राज्यों से अभियान को गंभीरता से लेने और अधिक से अधिक किसानों तक लाभ पहुंचाने की अपील की। सुबे के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बैठक में अवगत कराया कि राज्य में वर्ष 2007 से खरीफ एवं रबी सत्रों में ‘कृषि महोत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत प्रदेश की समस्त 670 न्याय पंचायतों में ‘कृषि रथ’ के माध्यम से कृषि वैज्ञानिकों एवं विभागीय अधिकारियों की टीम किसानों से सीधा संवाद करती है और उन्हें विभिन्न योजनाओं एवं तकनीकों की जानकारी प्रदान करती है।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विश्वास दिलाया कि उत्तराखंड में भी विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 को पूरी सक्रियता के साथ चलाया जाएगा ताकि राज्य के अधिक से अधिक किसानों को इसका लाभ मिल सके। साथ ही उन्होंने राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अभियान की अवधि बढ़ाने का भी सुझाव केंद्रीय मंत्री को दिया। उन्होंने ‘घेरबाड़ योजना’ में केंद्र सरकार से सहयोग की भी मांग की ताकि पर्वतीय क्षेत्रों में कृषि को संरक्षित एवं सशक्त बनाया जा सके। गौरतलब है कि यह 15 दिवसीय अभियान कृषि वैज्ञानिकों द्वारा गांव-गांव जाकर किसानों को टिकाऊ खेती, खरीफ फसल प्रबंधन, पशुपालन, मुर्गीपालन, मत्स्यपालन जैसी गतिविधियों से जुड़ी आधुनिक तकनीकों की जानकारी देने, मृदा स्वास्थ्य कार्ड के उपयोग को बढ़ावा देने तथा किसानों से फीडबैक प्राप्त कर अनुसंधान को दिशा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

बैठक में सचिव कृषि एसएन पांडे, कृषि महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान, निदेशक कृषि कैसी पाठक, निदेशक बागवानी मिशन महेंद्र पाल, संयुक्त निदेशक दिनेश कुमार, एमडी जैविक बोर्ड विनय कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    रामानन्द इंस्टीट्यूट द्वारा दी गई पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि

    हरिद्वार, रामानन्द इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट, हरिद्वार में पुलवामा हमले की सातवीं बरसी पर शहीद हुए सुरक्षाबलों को श्रद्धांजलि दी गई। संस्थान के चेयरमैन श्रीमहंत डा० रवींद्र पुरी जी…

    मां मनसा देवी मंदिर परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर आयोजित

    हरिद्वार, धर्मनगरी हरिद्वार में श्रद्धालुओं की सुविधा और स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में मां मनसा देवी चिकित्सालय परिसर में एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रामानन्द इंस्टीट्यूट द्वारा दी गई पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि

    • By Admin
    • February 14, 2026
    • 3 views

    मां मनसा देवी मंदिर परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर आयोजित

    • By Admin
    • February 14, 2026
    • 4 views

    उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

    • By Admin
    • February 14, 2026
    • 4 views

    हरिद्वार में ‘गोदान’ फिल्म का विशेष प्रदर्शन, भाजपा कार्यकर्ताओं और संत समाज ने किया समर्थन

    • By Admin
    • February 13, 2026
    • 4 views

    दिव्य और भव्य रूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ मेला-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

    • By Admin
    • February 10, 2026
    • 3 views

    आपसी एकजुटता से ही ऑटो चालकों की समस्याओं का होगा समाधान : अनिरूद्ध भाटी

    • By Admin
    • December 30, 2025
    • 15 views