पेयजल आपूर्ति की सुनिश्चिता के लिए ट्यबवैल निर्माण कार्य प्रारम्भ करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

*देहरादून के वार्ड 10 डोभालवाला के इन्द्र विहार में 188 लाख की लागत से निर्मित होगा नलकूप*

देहरादून, 19 मई। सोमवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के वार्ड 10 डोभालवाला में कालीदास रोड स्थित इन्द्र विहार में रुपये 01 करोड़ 88 लाख की लागत से नलकूप निर्माण एवं तत्सम्बन्धी कार्यो का भूमि पूजन कर कार्य प्रारम्भ किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि इंद्र विहार एवं निकटवर्ती क्षेत्र में लंबे समय से जल संकट की समस्या सामने आ रही थी, जिसे ध्यान में रखते हुए इस नलकूप का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनता को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है और इसी क्रम में क्षेत्रवासियों को स्वच्छ और निर्बाध जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह नलकूप निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य को तय समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए, ताकि जनता को शीघ्र लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि धामी सरकार जिन योजनाओं का शिलान्यास करती है, उनका लोकार्पण भी करती है। मंत्री ने कहा कि यह नलकूप निर्माण क्षेत्रीय जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करेगा और स्थानीय निवासियों को राहत प्रदान करेगा।

इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष प्रदीप रावत, पार्षद मोहन बहुगुणा, डा0 एनएल अमोली, हेमराज, अजय कुमार, सुशील नैनवाल, सुनील कुमार, जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता आशीष भट्ट सहित कई क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    हरिद्वार। रामानंद इंस्टीट्यूट के इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी संकाय में मंगलवार को लोगो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पॉलीटेक्निक और बीटेक के विभिन्न तकनीकी पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक…

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    हरिद्वार। रामानंद इंस्टीट्यूट में शनिवार को बीकॉम में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के बौद्धिक विकास, सामान्य ज्ञान और तार्किक क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    • By Admin
    • August 25, 2026
    • 5 views

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    • By Admin
    • August 22, 2026
    • 6 views

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 10 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 14 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर व्यापारियों ने पुलिस का जताया आभार

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 14 views

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 15 views