जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने जिला कार्यालय स्थित विभिन्न कार्यालयों तथा पटलों का औचक निरीक्षण किया

हरिद्वार 07 सितम्बर 2024- जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने जिला कार्यालय स्थित विभिन्न कार्यालयों तथा पटलों का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने अभिलेखागार निरीक्षण के दौरान निर्देश दिये कि अभिलेखागार को अच्छी स्थिति में रखा जाये और नकल निकलवाने आने वाले व्यक्तियों को आसानी से उपलब्ध हो। जिलाधिकारी ने नियमानुसार एवं आवश्यकतानुसार बीडिंग कराई जाये। जिलाधिकारी ने जिला कार्यालय में आने वाले व्यक्तियों के लिए बैठने की क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने पटलों के निरीक्षण के दौरान कार्मिकों को निर्देश दिये कि जिला कार्यालय में आने वाले सभी फरियादियों की समस्याएं पूरी शालीनता से सुनी जाये तथा उनका निस्तारण समयबद्धता से नियमानुसार किया जाये और आगन्तुकों के साथ आचरण अच्छा रखा जाये। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि किसी भी पटल पर पत्रावलियां लम्बित न रखी जायें। उन्होंने निर्देश दिये कि पत्रावलियों के निस्तारण में समयबद्धता तथा पारदर्शिता का पूरा ध्यान रखा जाये। इसके साथ ही सम्बन्धित पटल सहायकों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिये।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी पीएल शाह, दीपेन्द्र सिंह नेगी, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, एसडीएम मनीष सिंह, लक्ष्मीराज चौहान, अजयवीर सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर रामानंद इंस्टीट्यूट में आयोजन, रक्तदान शिविर में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा हरिद्वार। दवाओं के अनावश्यक और गलत इस्तेमाल से बढ़ती एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) की समस्या…

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा- सनातन के प्रथम प्रहरी हैं प्रधानमंत्री मोदी हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को धर्मनगरी हरिद्वार में संत समाज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 14 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 20 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 24 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 22 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 21 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 26 views