पत्रकारिता के आदर्शो का बनाए रखते हुए सरकार और समाज के बीच सेतू का कार्य करें:श्रीमहंत रविंद्रपुरी

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया प्रेस क्लब कार्यकारिणी का स्वागत

हरिद्वार, 18 अप्रैल। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मंशा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने हरिद्वार प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का स्वागत किया। कार्यकारणी के पदाधिकारियों और सदस्यों को मां मंशा देवी की चुनरी और चित्र भेंटकर आशीवर्चन प्रदान करते हुए अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि प्रेस क्लब हरिद्वार पत्रकारों की प्रतिष्ठित संस्था है। हरिद्वार में तमाम पत्रकार संगठन कार्य कर रहे हैं। लेकिन हरिद्वार प्रेस क्लब की विश्वसनीयता सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता आदर्श पेशा है। पत्रकारिता के आदर्शो का बनाए रखते हुए सरकार और समाज के बीच सेतू का कार्य करें। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी एवं महासचिव दीपक मिश्रा के नेतृत्व में प्रेस क्लब नई ऊंचाईयों को प्राप्त करेगा। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी व महासचिव दीपक मिश्रा ने श्रीमहंत रविंद्रपुरी का आभार व्यक्त किया और कहा कि हरिद्वार प्रेस क्लब पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखने के लिए हमेशा प्रयत्नशील है। इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी, महासचिव दीपक मिश्रा, उपाध्यक्ष संदीप शर्मा, कोषाध्यक्ष काशीराम सैनी, सचिव डा.हिमांशु द्विवेदी, समारोह सचिव आशु शर्मा, अविक्षित रमन, प्रचार सचिव तनवीर अली, एनयूजेआई के जिलाध्यक्ष आदेश त्यागी, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष संजय आर्य, वरिष्ठ पत्रकार रजनीकांत शुक्ला, सुनील पाल, विकास झा, सुनील मिश्रा, संजय चौहान, गुलशन नैय्यर, सुभाष कपिल, राहुल वर्मा, मयूर सैनी, बालकृष्ण शास्त्री, संजय रावल, रामचंद्र कन्नोजिया, ब्रजपाल, अमित गुप्ता, लव शर्मा, पुलकित शुक्ला, सुमित यश कल्याण, वासुदेव राजपूत सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।

फोटो नं.6-प्रेस क्लब कार्यकारिणी का स्वागत करते श्रीमहंत रविंद्रपुरी

  • Related Posts

    पर्यावरण मानव एवं उत्थान समिति ने दर्जाधारी मंत्री नितिन गौतम का किया भव्य स्वागत

    ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ करूंगा कार्य : नितिन गौतम हरिद्वार, उत्तरी हरिद्वार स्थित हाईवे के एक होटल में पर्यावरण मानव एवं उत्थान…

    प्रधानमंत्री मोदी के गौरवशाली कार्यकाल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया गंगा पूजन

    हरिद्वार, 10 जून। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहने के गौरवपूर्ण अवसर पर बुधवार को भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पर्यावरण मानव एवं उत्थान समिति ने दर्जाधारी मंत्री नितिन गौतम का किया भव्य स्वागत

    • By Admin
    • June 11, 2026
    • 3 views

    प्रधानमंत्री मोदी के गौरवशाली कार्यकाल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया गंगा पूजन

    • By Admin
    • June 10, 2026
    • 3 views

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • June 10, 2026
    • 5 views

    तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर का सफल समापन, किसान एकता का दिखा अभूतपूर्व उत्साह

    • By Admin
    • June 8, 2026
    • 4 views

    कुंभ-2027: निरंजनी अखाड़ा के अध्यक्ष महंत रविन्द्र पुरी के नेतृत्व में संतों के एक दल ने कुंभ मेला की तैयारियों का लिया जायजा, नवनिर्माणाधीन घाटों का किया निरीक्षण

    • By Admin
    • June 8, 2026
    • 6 views

    न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ एवं सुदृढ़ बनाने में “जूडिशियम 2.0” महत्वपूर्ण पहल : मुख्यमंत्री

    • By Admin
    • June 7, 2026
    • 4 views