डेंगू रोकथाम को माइक्रोप्लान पर काम करें अधिकारीः डॉ. धन सिंह रावत

*कहा, रेखीय विभागों से समन्वय बनाकर संभावित क्षेत्रों पर रखें फोकस*

*निजी अस्पतलों को आईडीएसपी पोर्टल पर दर्ज करने होंगे डेंगू के आंकड़े*

देहरादून, 18 अप्रैल 2025

प्रदेश में डेंगू रोकथाम के लिये जनपद स्तर पर माइक्रो प्लान तैयार कर कार्य करने के निर्देश अधिकारियों को दिये गये हैं। इसके साथ ही रेखीय विभागों के साथ समन्वय बनाकर डेंगू संभावित/प्रभावित क्षेत्रों में विशेष फोकस करने को कहा गया है। प्रदेश के सभी निजी अस्पतालों को भी डेंगू मरीजों के आंकड़े आईडीएसपी पोर्टल पर दर्ज कराने होंगे, जिसकी मॉनिटिरिंग संबंधित जनपद के मुख्यचिकित्साधिकारी करेंगे। जनजागरूकता अभियान को तेज करने के लिये विभागीय कार्मिकों के साथ ही वालंटियर्स की टीम भी घर-घर जाकर लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक करेगी।

सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज स्वास्थ्य महानिदेशालय स्थित सभागार में डेंगू एवं चिकिनगुनिया के रोकथाम को लेकर समीक्षा बैठक की। जिसमें उन्होंने विभागीय अधिकारियों को जनपद स्तर पर माइक्रो प्लान तैयार कर डेंगू रोकथाम के लिये रेखीय विभागीय विभागों के साथ समन्वय बनाकर प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिये। डा. रावत ने कहा कि सूबे के निजी अस्पतालों को भी डेंगू मरीजों की जानकारी भारत सरकार के आईडीएसपी पोर्टल अनिवार्य रूप से दर्ज करनी होगी। जिसकी मॉनिटिरिंग संबंधित जनपद के मुख्य चिकित्साधिकारी करेंगे। इस संबंध में महानिदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उत्तराखंड के स्तर से शीघ्र ही निर्देश जारी किये जायेंगे। डेंगू के दृष्टिगत संवेदनशील पांच जनपदों देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल व पौड़ी गढ़वाल के मुख्य चिकित्साधिकारियों को निर्देशित करते हुये विभागीय मंत्री ने कहा कि अधिकारी रेखीय विभागों के साथ समन्वय बनाकर जनजागरूकता अभियान में तेजी लायें। इसके लिये वॉलियंटियर्स की टीमों को हॉट स्पॉट क्षेत्रों में भेजा जाय। डॉ. रावत ने विभागीय अधिकारियों को कहा कि इस बात पर भी घ्यान दिया जाय कि प्रदेश में डेंगू की जांच कर रही निजी पैथोलॉजी लैब भी भारत सरकार द्वारा अधिकृत टेस्ट किट का ही प्रयोग करे, इसके लिये संबंधित सीएमओ अपने जनपदों की निजी लैब्स को दिशा-निर्देश जारी करेंगे।

डेंगू रोकथाम को लेकर विभागीय अधिकारियों ने प्रस्तुतिकरण देते हुये बताया कि वर्तमान में लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक करने के लिये 220 वालंटियर्स तैनात किये गये हैं। जिनमे से देहरादून में 140, हरिद्वार 40, नैनीताल 20, ऊधमसिंहनगर व पौड़ी गढ़वाल में 10-10 शामिल हैं। जिनको आवश्यकता के अनुसार बढ़ाया जा सकता है। साथ ही विभागीय अधिकारियों ने बताया कि अभी तक जो डेंगू के जो 12 केस सामने आये हैं वह सभी देहरादून के दो निजी अस्पतालों में चिन्हित किये गये हैं, जबकि राज्य के सरकारी अस्पतालों में अभी तक डेंगू का कोई भी मरीज चिन्हित किया गया है।

बैठक में स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार, अपर सचिव स्वास्थ्य अनुराधा पाल, एमडी एनएचएम स्वाति भदौरिया, महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. सुनीता टम्टा, निदेशक एनएचएम डॉ. मनु जैन, अपर निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आर.एस. बिष्ट, सीएमओ देहरादून डॉ. मनोज शर्मा, सीएमओ हरिद्वार डा. आर.के. सिंह, स्टेट कोर्डिनेटर डेंगू (एनएचएम) डॉ. भास्कर सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि अन्य जनपदों के सीएमओ ने वर्चुअल माध्यम से बैठक में प्रतिभाग किया।

  • Related Posts

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी से मिले प्रतिनिधिमंडल ने रखा प्रस्ताव, संतों को उचित स्थान और व्यवस्था देने का किया आग्रह हरिद्वार। कुंभ-2027 में शाही स्नान की तैयारियों के बीच गुरु…

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    * हरिद्वार में ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: पत्रकारिता के क्षेत्र में चुनौतियां एवं अवसर’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित * उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने वरिष्ठ पत्रकारों और सूचना अधिकारियों को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 3 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 4 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 7 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 6 views

    सभी अखाड़ों के सहयोग से दिव्य-भव्य स्वरूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ: श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 14 views

    नवमी पर श्रवणनाथ मठ में कन्या पूजन, श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • October 19, 2026
    • 9 views