मूल निवास भू कानून समन्वय संघर्ष समिति हरिद्वार ने शहरी विकास मंत्री का फूंका पुतला

मूल निवास भू कानून समन्वय संघर्ष समिति हरिद्वार ने आज नवोदय नगर (हरिद्वार) में शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का नवोदय नगर गोल चक्कर पर पुतला दहन किया ।

समन्वय संघर्ष समिति के संयोजक अतोल गोसाई ने कहा कि जब तक धामी सरकार प्रेमचंद अग्रवाल को मंत्रिमंडल से बर्खास्त नहीं करती है ,तब तक निरंतर पुतला दहन कार्यक्रम जारी रहेगा और विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा, प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर रहेगा, घर-घर ,गांव गांव इनका विरोध प्रदर्शन किया जाएगा ।

इस अवसर पर संघर्ष समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी एसपी जुयाल ने कहा कि उत्तराखंड राज्य शहीदों के बदोलत मिला है, इस राज्य के लिए उत्तराखंड के लोगों ने गोलियां खाई प्राण न्यौछावर किए , मां बहनों की आबरू लूटी गई, खटीमा , मुजफ्फरनगर, मसूरी कांड गवाह है।

तब जाकर यह राज्य मिला और आज विधानसभा के मंदिर में भाजपा सरकार का मंत्री पूरे उत्तराखंड समाज को गाली देने का घृणित कार्य कर रहा है और मुख्यमंत्री मौन धारण किए हुए हैं , जो कि बहुत ही शर्मनाक है निंदनीय है और माफ करने वाला नहीं है, एसपी जुयाल ने कहा है कि धामी सरकार को तुरंत प्रेमचंद अग्रवाल को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करना चाहिए, कुंवर सिंह बिष्ट ने कहा कि धामी सरकार ने भू कानून संशोधन विधेयक जो लाया है यह उत्तराखंड के निवासियों के साथ छलावा है , इस संबोधित भू कानून में कई छेद है जो कि जमीनों की खुली बंदरबाट निरंतर जारी रहने के लिए लाया गया है , हमारी मांग है कि एक सख्त भू कानून पूरे प्रदेश में लागू हो और मूल निवास पूरे प्रदेश में लागू हो।

इस अवसर पर तीरथ सिंह पटवाल , जगदीश प्रसाद भट्ट,जय किशन न्यूली, धर्म सिंह बिस्ट ,जीवन सिंह नेगी ,गमाल सिंह बिष्ट ,पीतांबर मिश्रा, शिव सिंह बिष्ट, शिवचरण ,वीर सिंह बिष्ट, भगत सिंह रावत, किशोर सती, सुभाष सिंह रावत, नवीन नौटियाल , विनोद गिरि,रघुवीर रावत , अमित गुसाईं, रविन्द्र नेगी आदि सैकड़ो की संख्या में नवोदय नगर वासी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    गऊघाट सुभाष घाट पर 58वां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न, रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर केक काटकर की गई आतिशबाजी हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन…

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु, लीलाओं और झांकियों ने मोहा मन हरिद्वार। मुरली की मधुर धुन, भजनों की स्वर लहरियां और भगवान श्रीकृष्ण की मनोहारी लीलाओं के मंचन से भीमगोड़ा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 3 views

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 7 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    • By Admin
    • August 25, 2026
    • 9 views

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    • By Admin
    • August 22, 2026
    • 9 views

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 14 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 17 views