प्रस्तावित उत्तराखण्ड पुलिस आरक्षी शारीरिक भर्ती परीक्षा के लिए हरिद्वार पुलिस तैयारी पूर्ण

*पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष पहुंचे कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने भरती बोर्ड में नियुक्त फोर्स को किया ब्रीफ*

*कप्तान का सभी अधिनस्थों को स्पष्ट निर्देश- पाक-साफ हो भर्ती, काबिलियत ही बने चयन का आधार*

*भर्ती के दौरान हर इवेंट में की जाएगी वीडियोग्राफी, खाकी पहनने के लिए तराशे जाएंगे कुशल युवा*

*प्रत्येक इवेंट का एसएसपी ने अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ किया भौतिक निरीक्षण दिए आवश्यक उचित निर्देश*

उत्तराखंड पुलिस विभाग मे 2000 आरक्षी के पदों पर भरती आयोजित की गई है जिसमें पुलिस मुख्यालय द्वारा एक भर्ती केंद्र पुलिस लाइन रोशनाबाद भी बनाया गया है जिसमें आज पुलिस लाइन रोशनाबाद हरिद्वार स्थित सम्मेलन कक्ष में एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा दिनांक 24/02/2025 से प्रस्तावित उत्तराखण्ड पुलिस आरक्षी शारीरिक भर्ती परीक्षा में भरती बोर्ड में नियुक्त पुलिस बल को विस्तृत से ब्रीफ किया गया।

एसएसपी द्वारा सभी को स्पष्ट शब्दों में बताया गया कि भर्ती के दौरान न तो कोई गड़बड़ी की शिकायत आनी चाहिए और ना ही किसी अभ्यर्थी के साथ कोई भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया जाए सभी को निष्पक्ष होकर अपनी अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन करते हुए अनुशासन में रहकर कार्य करना हैl

फिजीकल भर्ती के दौरान हर इवेंट की फोटोग्राफी/ वीडियोग्राफी की जाएगी। इस दौरान भर्ती बोर्ड व अभ्यर्थियों के अतिरिक्त किसी भी अन्य व्यक्ति का भरती मैदान में प्रवेश निषेध रहेगा।

ब्रीफिंग के पश्चात श्री डोबाल द्वारा भर्ती बोर्ड में नियुक्त किए गए मातहत पुलिस ऑफिसर्स संग ग्राउंड में पहुंचकर शारीरिक दक्षता परीक्षा के विभिन्न इवेंट के लिए की गई तैयारियों की जानकारी प्राप्त की करते हुए जो कमियां पाई गई उन्हें तत्काल पूर्ण करने हेतु उपस्थित अधिकारियों को कहा गया साथ ही समस्त अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में कहा गया की लापरवाही किसी भी स्तर में नहीं होनी चाहिए सभी कार्य पारदर्शी मे पूर्ण करना हमारी जिम्मेदारी हैl

  • Related Posts

    श्री शकुन्तला शास्त्री महिला इंटर कॉलेज का शानदार परीक्षा परिणाम, इंटर में 98.34 और हाईस्कूल में 97 प्रतिशत रहा

    इंटर में वाणिज्य वर्ग की वंशिका अरोड़ा,हाईस्कूल में पलक रही टॉपर हरिद्वार। उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद्, रामनगर (नैनीताल) द्वारा घोषित बोर्ड परीक्षा परिणाम में श्रीमती शकुन्तला शास्त्री स्मारक महिला इंटर…

    स्वामी कपिलानंद सरस्वती बने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर, संत समाज ने तिलक चादर प्रदान कर किया महामंडलेश्वर पद पर अभिषेक

    संत परंपरा में बेहद महत्वपूर्ण महामंडलेश्वर पद :श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी विजय सुब्रह्मण्यम हरिद्वार, जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि महामंडलेश्वर स्वामी कपिलानंद सरस्वती निरंजनी अखाड़े की परंपरांओं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्री शकुन्तला शास्त्री महिला इंटर कॉलेज का शानदार परीक्षा परिणाम, इंटर में 98.34 और हाईस्कूल में 97 प्रतिशत रहा

    • By Admin
    • April 25, 2026
    • 3 views

    स्वामी कपिलानंद सरस्वती बने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर, संत समाज ने तिलक चादर प्रदान कर किया महामंडलेश्वर पद पर अभिषेक

    • By Admin
    • April 23, 2026
    • 5 views

    मां गंगा जन्मोत्सव पर निकली भव्य पालकी शोभा यात्रा में “हर हर गंगे” से गूंजा 

    • By Admin
    • April 23, 2026
    • 5 views

    स्वामी कपिलानंद सरस्वती बने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर, संत समाज ने तिलक चादर प्रदान कर किया महामंडलेश्वर पद पर अभिषेक

    • By Admin
    • April 23, 2026
    • 6 views

    साध्वी ऋतम्भरा ने की अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी से भेंट

    • By Admin
    • April 22, 2026
    • 4 views

    शहरी विकास मंत्री रामसिंह कैड़ा ने दिया अखाड़ा परिषद अध्यक्ष को कुंभ मेले का निमंत्रण

    • By Admin
    • April 22, 2026
    • 8 views