उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में पुरातन छात्र समिति ने की बैठक 

हरिद्वार। उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय हरिद्वार में पुरातन छात्र समिति की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वप्रथम समिति के सचिव चेतन शर्मा के व्यक्तिगत कारणों के चलते दिए गए इस्तीफा पर चर्चा कर इस्तीफा स्वीकार किया गया जिसके बाद उनकी जगह डॉ.अनूप बहुखंडी को सर्वसहमति से समिति का नया सचिव बनाया गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष डॉ शिवचरण नौडियाल ने कहा कि विश्वविद्यालय के विकास में पुरातन छात्र किस प्रकार से अपना योगदान दे सकते हैं इसको लेकर हमें ठोस रणनीति बनानी होगी। विश्वविद्यालय में नवाचार और प्लेसमेंट को लेकर भी पुरातन छात्र-छात्राओं का सहयोग लिया जाएगा।

बैठक में समिति ने कुछ महत्वपूर्ण प्रस्तावों को पास किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से ..! समिति की सदस्यता हेतु विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर पुरातन छात्र समिति का एक अलग से कॉर्नर बनाया जाएगा। जिसमें ऑनलाइन सदस्यता फॉर्म भी उपलब्ध कराया जाएगा । समिति ने सदस्य शुल्क पर भी चर्चा की जिसमें आजीवन सदस्यता शुल्क 3100 रुपए तथा वार्षिक सदस्य को 365 रुपए तय किया गया । साथ ही पुरातन छात्र समिति के लिए कार्यालय एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा और समिति की सदस्यता बढ़ाने पर जोर दिया गया। समिति के नव नियुक्त सचिव डॉ अनूप बहुखंडी ने कहा कि परिषद विश्वविद्यालय से जुड़े पुरातन छात्रों को जो कि देश-विदेश के‌ विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहें हैं उनसे संपर्क किया जाएगा।

समिति ने उक्त बिंदुओं का प्रस्ताव बनाकर सर्व सहमति से से पास करते हुए प्रस्ताव को अनुमोदन हेतु समिति के संयोजक के साथ ही विश्वविद्यालय कुलपति एवं कुलसचिव को भेजा है। इस अवसर पर बैठक में समिति के सचिव डॉ अनूप कुमार बहुखंडी समिति के वरिष्ठ सदस्य डॉ अतुल चमोला, डॉ राधे बहुखंडी, कोषाध्यक्ष वैशाली, कार्तिक श्रीवास्तव, हेमंत कुमार,अनिकेत चौधरी, विनोद बेलवाल, सौरभ शर्मा,पियूष मालिक,सुयश केसखानी आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    गऊघाट सुभाष घाट पर 58वां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न, रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर केक काटकर की गई आतिशबाजी हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन…

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु, लीलाओं और झांकियों ने मोहा मन हरिद्वार। मुरली की मधुर धुन, भजनों की स्वर लहरियां और भगवान श्रीकृष्ण की मनोहारी लीलाओं के मंचन से भीमगोड़ा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 4 views

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 7 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    • By Admin
    • August 25, 2026
    • 9 views

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    • By Admin
    • August 22, 2026
    • 9 views

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 15 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 18 views