श्रद्धा सीएलएफ द्वारा ग्रोथ सेंटर बहादराबाद में लेमन ग्रास प्रोडक्शन यूनिट हेतु सीडीओ ने भौतिक भ्रमण कर दिए प्रशिक्षण निर्देश

हरिद्वार, 31 जनवरी 2025 – मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) महोदया के नेतृत्व में श्रद्धा सीएलएफ, बहादराबाद में प्रस्तावित लेमन ग्रास प्रोडक्शन यूनिट के लिए Ayooh Natural कंपनी का भौतिक भ्रमण किया गया। इस भ्रमण में परियोजना निदेशक, डीआरडीए, जिला विकास अधिकारी, सहायक परियोजना निदेशक, वाई पी-केएम आईटी (ग्रामोत्थान परियोजना), बहादराबाद ब्लॉक मिशन मैनेजर & लेखाकार (NRLM), और श्रद्धा सीएलएफ की अध्यक्षा उपस्थित रहे।

भ्रमण का मुख्य उद्देश्य लेमन ग्रास से बनने वाले उत्पादों की निर्माण प्रक्रिया, उनकी गुणवत्ता, उत्पादन क्षमता और बाज़ार उपलब्धता को समझना था। Ayooh Natural कंपनी, जो स्वयं लेमन ग्रास से संबंधित विभिन्न उत्पादों का निर्माण एवं विपणन करती है, ने अधिकारियों को उत्पादन प्रणाली, आवश्यक संसाधनों और बाज़ार नेटवर्क की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

उत्पाद निर्माण एवं विपणन पर चर्चा:-

सीडीओ महोदया ने लेमन ग्रास यूनिट की प्रारंभिक आवश्यकताओं, उत्पादन क्षमता और गुणवत्ता मानकों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही, “हाउस ऑफ हिमालय” के माध्यम से इन उत्पादों के मार्केटिंग और बिक्री की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने यह भी जाना कि यूनिट स्थापित करने से पहले किन तकनीकी आवश्यकताओं को पूरा करना आवश्यक होगा।

प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण के निर्देश:-

सीडीओ महोदया ने निर्देश दिया कि लेमन ग्रास यूनिट के संचालन से पहले महिला उद्यमियों और सीएलएफ सदस्यों को संपूर्ण प्रशिक्षण दिया जाए। इसके लिए Ayooh Natural कंपनी, सेंट्रल एरोमेटिक प्लांट (CAP) अथवा किसी अन्य सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण संस्थान से प्रशिक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यह प्रशिक्षण उत्पादन प्रक्रिया, गुणवत्ता नियंत्रण, उत्पादों की पैकेजिंग, और विपणन रणनीतियों से संबंधित होगा, ताकि सीएलएफ की महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें और उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद बाजार में उपलब्ध करा सकें।

महिला समूहों तक जानकारी साझा करने के निर्देश:-

सीडीओ महोदया ने श्रद्धा सीएलएफ की अध्यक्षा एवं NRLM बहादराबाद के ब्लॉक मिशन मैनेजर (BMM) को निर्देशित किया कि भ्रमण के दौरान प्राप्त जानकारी को CLF की सभी महिला सदस्यों तक पहुँचाया जाए। इसके लिए जल्द ही एक बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें इस विषय पर विस्तार से चर्चा की जाएगी, ताकि सभी हितधारक इस योजना में सक्रिय रूप से भाग ले सकें।

परियोजना का उद्देश्य एवं संभावनाएं:-

लेमन ग्रास प्रोडक्शन यूनिट की स्थापना का उद्देश्य स्थानीय महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना, प्राकृतिक उत्पादों का उत्पादन बढ़ाना, और हरिद्वार जिले में औषधीय एवं सुगंधित पौधों के उद्योग को बढ़ावा देना है। इस यूनिट से न केवल महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण मिलेगा, बल्कि रोजगार सृजन, जैविक खेती को बढ़ावा देने, और पर्यावरण अनुकूल व्यवसायों को भी गति मिलेगी।

ग्रामोत्थान परियोजना के तहत इस पहल को प्रभावी बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों और संस्थाओं का सहयोग लिया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत उत्पादन कार्य शीघ्र आरंभ किया जाएगा और इसे स्थानीय, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पहुंचाने की रणनीति विकसित की जाएगी।

मुख्य विकास अधिकारी महोदया के मार्गदर्शन में यह भौतिक भ्रमण लेमन ग्रास प्रोडक्शन यूनिट की स्थापना के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है। उचित प्रशिक्षण, बाजार संपर्क, और संसाधनों की व्यवस्था के बाद यह यूनिट क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगी।

  • Related Posts

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी से मिले प्रतिनिधिमंडल ने रखा प्रस्ताव, संतों को उचित स्थान और व्यवस्था देने का किया आग्रह हरिद्वार। कुंभ-2027 में शाही स्नान की तैयारियों के बीच गुरु…

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    * हरिद्वार में ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: पत्रकारिता के क्षेत्र में चुनौतियां एवं अवसर’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित * उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने वरिष्ठ पत्रकारों और सूचना अधिकारियों को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 3 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 4 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 7 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 6 views

    सभी अखाड़ों के सहयोग से दिव्य-भव्य स्वरूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ: श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 14 views

    नवमी पर श्रवणनाथ मठ में कन्या पूजन, श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • October 19, 2026
    • 9 views