श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र की चार सड़कों का होगा कायाकल्प: डॉ. धन सिंह रावत

*सरकार ने मोटरमार्गों के डामरीकरण को मंजूर किये पांच करोड़*

*कहा, सड़कों के सुधारीकरण में रखा जायेगा गुणवत्ता का विशेष ध्यान*

देहरादून, 31 जनवरी 2025

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कें अब चमचमाती नजर आयेगी। क्षेत्र के खिर्सू व पाबौं ब्लॉक की चार सड़कों के डामरीकरण व सुधारीकरण के लिये सरकार ने पांच करोड़ से अधिक की धनराशि स्वीकृत की है। इन सड़कों के निर्माण कार्य के लिये प्रथम किस्त के तौर पर चालीस हजार की धनराशि अवमुक्त कर दी है। जिसका शासनादेश जारी कर दिया गया है।

सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में खस्ताहाल मोटर मार्गों का सुधारीकरण की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है। प्रथम चरण में विधानसभा क्षेत्र के खिर्सू एवं पाबौं विकासखंड की चार सड़कों के डामरीकरण एवं सुधारीकरण के लिये सरकार ने 5 करोड़ 12 लाख की धनराशि स्वीकृत कर दी है। जिसमें फरासू-मनदोली-चकवाली मोटर मार्ग के लिये 74.61 लाख की धनराशि मंजूर की है। इसी प्रकार खण्डाह कोटी नेसु दुर्गाकोट के लिये एक करोड़ 58 लाख, स्वीत गहड़ ओडला मोटरमार्ग के लिये एक करोड़ 6 लाख तथा सकल्याणा मल्ला मोटरमार्ग के डामरीकरण एवं सुधारीकरण के लिये एक करोड 72 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। इन सभी मोटरमार्ग के डामरीकरण एवं सुधारीकरण के लिये सरकार ने पहली किस्त के तौर पर 40 हजारी की धनराशि अवमुक्त कर दी है। जिसका शासनादेश जारी कर दिया गया है। लगभग 6 किलोमीटर की इन तीनों सड़कों का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा शीघ्र ही किया जायेगा। डॉ. रावत ने बताया कि क्षेत्र की इन चार सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जायेगा, अगर सड़क के डामरीकरण एवं सुधारीकरण में किसी भी प्रकार की कोताही बरती गई तो संबंधित अधिकारी व कार्यदायी संस्था के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जायेगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों द्वारा लम्बे समय से इन सड़कों के डामरीकरण की मांग की जा रही थी जिस पर जल्द ही काम शुरू कर दिया जायेगा। डॉ. रावत ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में सभी सड़ाकों को गड्डा मुक्त किया जायेगा इसके लिये पुरानी एवं क्षतिग्रस्त सड़कों का तेजी से सुदृढ़ीकरण कर लोगों को हो रही दिक्कतों को दूर किया जायेगा ताकि क्षेत्र की सड़कों पर आवागमन में आसानी हो।

  • Related Posts

    हत्या की साजिश रचने वालों को जाना पड़ेगा जेल – श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज 

    हरिद्वार। कुंभ मेले से पहले सोशल मीडिया पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज की हत्या किए जाने को लेकर की गई पोस्ट के…

    फेसबुक पोस्ट से मचा हड़कंप, श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी को लेकर हत्या या आत्महत्या की आशंका वाली पोस्ट वायरल

    हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी महाराज को लेकर सोशल मीडिया पर की गई एक फेसबुक पोस्ट ने हरिद्वार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हत्या की साजिश रचने वालों को जाना पड़ेगा जेल – श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज 

    • By Admin
    • July 27, 2026
    • 3 views

    फेसबुक पोस्ट से मचा हड़कंप, श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी को लेकर हत्या या आत्महत्या की आशंका वाली पोस्ट वायरल

    • By Admin
    • July 27, 2026
    • 4 views

    मुख्यमंत्री धामी को संतों ने माता की चुनरी ओढ़ाकर दिया आशीर्वाद, आगामी कुंभ को लेकर हुई चर्चा

    • By Admin
    • July 25, 2026
    • 4 views

    जूना अखाड़े ने कृष्णा शाह विद्यार्थी नंद गिरी को दी जगतगुरु की उपाधि, वाल्मीकि अखाड़े के गठन की घोषणा

    • By Admin
    • July 23, 2026
    • 5 views

    गुप्त नवरात्रि समापन पर प्राचीन हनुमान मंदिर में कन्या पूजन

    • By Admin
    • July 22, 2026
    • 6 views

    केरियर्स360 की रैंकिंग में एम.सी.एस. बाल विद्यापीठ को एएए ग्रेड, शिक्षा की गुणवत्ता को मिली राष्ट्रीय पहचान

    • By Admin
    • July 22, 2026
    • 11 views