सड़क दुर्घटनाओं पर रोकथाम हेतु लगाये जाये स्पीड ब्रेकर : अनिरूद्ध भाटी

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियन्ता को ज्ञापन देकर की उत्तरी हरिद्वार में अनेक स्थानों पर स्पीड ब्रेकर लगवाने की मांग

हरिद्वार, 19 नवम्बर। उत्तरी हरिद्वार स्थित वार्ड नं0 3 में विभिन्न स्थानों पर सड़क दुर्घटनाओं पर रोकथाम हेतु नि0 भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी ने भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजेश शर्मा, नि0 पार्षद विनित जौली के साथ लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियन्ता को ज्ञापन देकर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की। अधिशासी अभियन्ता की अनुपस्थिति में ए.ई. गणेश जोशी को ज्ञापन सौंपा गया।

इस अवसर पर नि0 भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि उत्तरी हरिद्वार भूपतवाला स्थित वार्ड नं0 3 में अनेक शिक्षण संस्थाएं, सरकारी चिकित्सालय, सैकड़ों की संख्या में धार्मिक संस्थाएं, आश्रम, होटल स्थित हैं जिसके चलते प्रतिदिन हजारों की संख्या में क्षेत्रवासियों व तीर्थयात्रियों का आवागमन यहां विभिन्न मार्गों पर होता है ऐसे में तेज गति से चलने वाले दोपहिया व चार पहिया वाहनों से निरन्तर सड़क पर दुर्घटनाएं होती रहती हैं जिसमें क्षेत्रवासी व विशेषकर महिलाएं व बच्चे चोटिल हो जाते हैं।

अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर रोकथाम हेतु जनहित में उत्तरी हरिद्वार भूपतवाला स्थित वार्ड नं0 3 में विभिन्न स्थानों जैसे बीएमडीएवी स्कूल के मुख्य द्वार पर दोनों तरफ, प्राइमारी पाठशाला नं0 44 भूपतवाला, हरिद्वार के प्रवेश द्वार पर, शिव शक्ति धर्मशाला के पास, हनुमान मंदिर व निष्काम सेवा ट्रस्ट के पास, मुखिया गली में स्वामी नारायण मंदिर व कल्याण कमल आश्रम के पास, पावन धाम मार्ग पर स्थित सरकारी चिकित्सालय के पास, वेद निकेतन मार्ग पर मोड के पास, लोक नाथ धर्मशाला के पीछे वाली गली में स्पीड ब्रेकर लगवाने की नितान्त आवश्यकता है। उसके साथ ही नगर के विभिन्न हिस्सों में वाहनांे की स्पीड पर रोकथाम के लिए स्पीड ब्रेकर लगने चाहिए।

भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजेश शर्मा व नि0 पार्षद विनित जौली ने कहा कि लोक निर्माण विभाग को समूचे नगर निगम क्षेत्र का सर्वे करवाकर शिक्षण संस्थाओं व चिकित्सालयों के पास स्पीड ब्रेकर लगाने चाहिए।

लोक निर्माण विभाग के ए.ई. गणेश जोशी ने कहा कि विभाग शीघ्र ही कार्रवाई कर स्पीड ब्रेकर लगवायेगा।

ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से नीरज शर्मा, व्यापारी नेता संजय पाल, सुमन बब्बर, आशू आहूजा, रूपेश शर्मा, सुखेन्द्र तोमर, आदित्य यादव, प्रमोद पाल, दिनेश शर्मा, गोपी सैनी, राघव ठाकुर, विक्की प्रजापति, नरेश प्रजापति, अम्बूराम प्रजापति, ऋषभ रावत, नाथीराम प्रजापति, राजेन्द्र यादव, जेवेन्द्र कुमार, श्रवण कुमार, राम सक्सेना, हंसराज आहूजा, रमन यादव, रमाकांत शर्मा आदि समेत क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    माता हासीदेवी के 200वें जन्मोत्सव पर 200 परिवारों को अन्न वितरण, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन

    हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार के सप्तसरोवर मार्ग स्थित संत शदाणी देस्थानम् में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं माता हासीदेवी के 200वें जन्मोत्सव समारोह का श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव के साथ समापन…

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया गया जश्न

    हीराबेन मोदी की जयंती पर साधु-संतों का सम्मान, धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन हरिद्वार। सिद्धपीठ पवित्र गुफा वैष्णो देवी माता लाल देवी मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    माता हासीदेवी के 200वें जन्मोत्सव पर 200 परिवारों को अन्न वितरण, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन

    • By Admin
    • June 18, 2026
    • 3 views

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया गया जश्न

    • By Admin
    • June 18, 2026
    • 5 views

    श्रीमद्भागवत कथा में भक्ति रस की अविरल धारा, साध्वी समाहिता दीदी ने कराया अमृतमय श्रवण

    • By Admin
    • June 17, 2026
    • 4 views

    जापान की साध्वी योगमाता सत्यप्रेम गिरी बनी निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर

    • By Admin
    • June 16, 2026
    • 4 views

    श्रीमद्भागवत कथा के शुभारम्भ पर गूंजे भक्ति के स्वर, विश्व शांति के लिए होगा विशेष यज्ञ

    • By Admin
    • June 16, 2026
    • 8 views

    एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण एवं स्वच्छता का संदेश

    • By Admin
    • June 15, 2026
    • 4 views