भगवान शिव की उपासना से होती है आत्म शुद्धि-श्रीमहंत रविंद्रपुरी


श्रावण मास के उपलक्ष्य में चरण पादुका मंदिर में आयोजित अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के विशेष सेवा शिविर का श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर समापन हो गया। इस अवसर पर श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि श्रावण पूर्णिमा, दिव्यता, पवित्रता और पूर्णता का संदेश देती है। भगवान शिव को समर्पित सावन माह में पूजा पाठ, व्रत, उपासना, दान और साधना का विशेष महत्व है। सावन में भगवान शिव का स्मरण करते हुए प्रतिदिन उनका जलाभिषेक करना चाहिए। सावन में भगवान शिव की आराधना का कई गुणा पुण्य लाभ प्राप्त होता है। सावन में भगवान शिव की उपासना व पूजा अर्चना से आत्मा की शुद्धि होती है।

श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि देवों के देव महादेव भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होने वाले देव हैं। भगवान शिव भक्त द्वारा सच्चे मन से किए गए जलाभिषेक से ही प्रसन्न हो जाते हैं और भक्त के कष्टों को दूर कर उसके कल्याण का मार्ग प्रशस्त करते हैं। इस वर्ष सावन के दो माह होने के चलते भक्तों को शिव आराधना का अतिरिक्त समय मिला है। सभी को इसका लाभ उठाना चाहिए। इस दौरान श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने पूर्व मेयर मनोज गर्ग को आशीर्वाद प्रदान कर सम्मानित भी किया। निंरजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी महाराज ने कहा कि सावन शिव आराधना के साथ आत्म चिंतन करते हुए मानव कल्याण की दिशा में कार्य करने की प्रेरणा भी देता है। भगवान शिव को प्रकृति से विशेष लगाव है। सभी को सृष्टि और प्रकृति के संतुलन के लिए योगदान करना चाहिए।

  • Related Posts

    कुम्भ-2027 को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा

    *कुम्भ क्षेत्र में एनएच से जुड़ी परियोजनाओं को अविलंब पूरा करें : मेला अधिकारी* *सभी सड़कों पर ब्लैक टॉप, सुरक्षा व सौंदर्यीकरण तथा चौराहों के सुधार के निर्देश* *रेलवे स्टेशनों…

    भव्य शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान

    हरिद्वार। परम् पूज्य संत शिरोमणि आचार्य 108 विद्यासागर जी महाराज की परम शिष्या, परम पूज्य आर्यिका 105 पूर्णमति माता जी के सानिध्य में आयोजित 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान (विश्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कुम्भ-2027 को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 3 views

    भव्य शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 5 views

    पैसों से सुख नहीं खरीदा जा सकता : आर्यिका पूर्णमति

    • By Admin
    • March 11, 2026
    • 7 views

    भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान का छठा दिन

    • By Admin
    • March 10, 2026
    • 5 views

    प्रेमनगर आश्रम में आचार्य समयसागर जी का 46वां दीक्षा समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 4 views

    मौलाना अब्दुल सलीम के बयान पर भड़के अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्रपुरी महाराज

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 6 views