अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने किया ज्ञानवापी पर योगी आदित्यनाथ के बयान का स्वागत


योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में ही हल होगा ज्ञानवापी का मुद्दा-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर दिए गए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान का अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने स्वागत किया है। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि सभी तथ्य ज्ञानवापी के मंदिर होने के पक्ष में हैं। श्रीमहंत रविंद्रद्रपुरी महाराज ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिए गए बयान का संत समाज स्वागत करता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि काशी विश्वनाथ मंदिर ज्योतिर्लिंग है। वहां पर मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाई गई। कोर्ट ने ज्ञानवापी में वैज्ञानिक सर्वे कराने का आदेश दिया था। सच्चाई सामने ना आ सके इसलिए दूसरे पक्ष द्वारा इसका विरोध किया जा रहा है।

श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि संत समाज को उम्मीद है कि योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में ही ज्ञानवापी का मुद्दा हल होगा। ज्ञानवापी में शिवलिंग और कई ऐसी चीजें मिली हैं। जिससे प्रमाणित होता है कि वहां मस्जिद से पहले मंदिर था। राम मंदिर के मामले में भी ऐसा ही देखने को मिला था। अब जो भी फैसला होगा कोर्ट के माध्यम से ही होगा। संत समाज को पूरी आशा है कि कोर्ट में सभी तथ्य साफ हो जाएंगे और फैसला हिंदू पक्ष में होगा।

निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी महाराज ने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हिंदू हितों के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी में सुशासन कायम हुआ है। हिंदुओं के प्रति होने वाली गतिविधियों पर रोक लगी है। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में एक और भव्य राम मंदिर का निर्माण पूर्ण होने की और है। वहीं ज्ञानवापी का मसला हल होने से हिंदू समाज का गौरव और बढ़ेगा।

  • Related Posts

    पूज्य माता हासी देवी के 200वें जन्मोत्सव पर जारी हुआ स्मारक डाक टिकट

    पहले 200 रुपये का स्मारक सिक्का, अब डाक टिकट से भारत सरकार ने दी संत परंपरा को राष्ट्रीय श्रद्धांजलि हरिद्वार। पूज्य माता हासी देवी जी के 200वें जन्मोत्सव वर्ष के…

    स्मार्ट मीटर का विरोध करने वाले व्यापारी पर मुकदमे से व्यापारियों में रोष

    यूपीसीएल पर भड़के जिलाध्यक्ष संजीव नैय्यर, बोले- जबरन मीटर लगाए तो हाईकोर्ट तक जाएंगे हरिद्वार। शिवालिक क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध करने वाले एक व्यापारी पर यूपीसीएल की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पूज्य माता हासी देवी के 200वें जन्मोत्सव पर जारी हुआ स्मारक डाक टिकट

    • By Admin
    • July 11, 2026
    • 5 views

    स्मार्ट मीटर का विरोध करने वाले व्यापारी पर मुकदमे से व्यापारियों में रोष

    • By Admin
    • July 11, 2026
    • 6 views

    श्रवणनाथ बाजार व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, व्यापारियों ने जताया एकजुटता का संकल्प

    • By Admin
    • July 10, 2026
    • 8 views

    निर्मोही अखाड़े का मौजूदा अखाड़ा परिषद को समर्थन

    • By Admin
    • July 7, 2026
    • 7 views

    एसएमजेएन कॉलेज में प्रवेश शुरू, बीकॉम की कटऑफ 76 प्रतिशत

    • By Admin
    • July 7, 2026
    • 11 views

    देश-प्रदेश की खुशहाली के लिए हरकी पैड़ी सुभाष घाट पर हुआ सुंदरकांड पाठ

    • By Admin
    • July 7, 2026
    • 10 views